<
Categories: खेल

IND vs NZ 3rd ODI: आज है करो या मरो मुकाबला! इन 11 धुरंधरों के साथ उतरी भारतीय टीम, क्या बचा पाएगी सीरीज?

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में निर्णायक मुकाबला! शुभमन गिल ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला. क्या पिछले दो मैचों का 'चेजिंग ट्रेंड' भारत को दिलाएगा सीरीज की ट्रॉफी? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच की रणनीति.

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जैसा की हमलोगों ने पिछले 2 मैचों में देखा है कि जिस टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है उस टीम ने रन चेज करते हुए यह मुकाबला जीता है ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया टॉस की बॉस बनी है तो क्या आज का मुकाबला और यह सीरीज टीम इंडिया के नाम होने वाली है. उससे पहले एक नजर दौड़ाते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर…

भारतीय टीम की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

न्यूज़ीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जयडेन लेनोक्स.

सीरीज एक-एक की बराबरी पर

आपको बताते चलें कि तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में न्यूज़ीलैंड को भारतीय टीम ने 4 विकेट से हराया, लेकिन न्यूज़ीलैंड ने दूसरे वनडे में शानदार 7 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी और इसे एक रोमांचक मुकाबला बना दिया. दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मैच आज इंदौर में खेला जा रहा है, जिससे तय होगा कि ट्रॉफी कौन उठाएगा.

सीरीज़ के दूसरे मैच में, भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने नाबाद 112 रनों का सबसे बड़ा योगदान दिया. जवाब में, कीवी टीम ने डेरिल मिशेल की 131 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी और विल यंग की 87 रनों की पारी की बदौलत सिर्फ 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में हो रहा है. इस सीरीज़ में माइकल ब्रेसवेल न्यूज़ीलैंड वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि शुभमन गिल मेज़बान भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं. भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ (IND vs NZ ODI Series 2026) के आखिरी मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि अगला वनडे मैच कई महीनों बाद खेला जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है… 

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST