<

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे ‘हिटमैन’ का रिकॉर्ड, 3 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में रविवार (25 जनवरी) को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है. वह हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेली जा रही है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम ने पहले ही 2-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करना चाहेगी. इस मुकाबले में एक बार फिर फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा पर होंगी, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. अब तीसरे टी20 में फैंस को अभिषेक शर्मा से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का भी मौका होगा. अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे ये महारिकॉर्ड

अगर अभिषेक शर्मा के पास तीसरे मुकाबले में 3 छक्के लगाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में कुल 10 छक्के लगाए थे. रोहित शर्मा ने साल 2021-22 में टी20 सीरीज के दौरान 10 छक्के और 11 चौके लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था. रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के अलावा एक टी20 सीरीज में केएल राहुल, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल, टिम लुईस सीफर्ट ने 10 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में 9 छक्के लगाए हैं.

अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा की बात करें, तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक टी20 मैचों में 8 छक्के लगाए हैं. फिलहाल वह भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. इस सीरीज में अभी 3 मुकाबले खेले जाने हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा अगले 3 मुकाबलों में सिर्फ 3 छक्के लगाते हैं, तो वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 पारियों में कुल 27 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर कॉलिन मुनरों हैं, जिन्होंने 12 मैच में 24 छक्के लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL points table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:30 IST

सूरत प्लास्ट शो 2026 में रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा खास फोकस

सूरत (गुजरात), मार्च 31: सूरत प्लास्ट शो 2026, प्लास्टिक और पॉलिमर उद्योग से जुड़ी एक…

Last Updated: March 31, 2026 12:37:08 IST

Honda CBR500R vs Brixton Crossfire 500 Storr कौन बनेगी सेगमेंट की बेस्ट बाइक? फीचर्स में क्या है अंतर

इन्हें लेने से पहले आपको दोनों बाइकों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए.…

Last Updated: March 31, 2026 12:34:06 IST