<

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ वह भी 20 हजार से भी कम कीमत पर आते हैं.

best camera quality smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन्स खरीदना पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा है. अब महंगे और लग्जरी स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए भी आप कुछ प्रतिशत की डाउन पेमेंट करके बची हुई राशि की ईएमआई करा सकते हैं. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह इतना आसान नहीं है. आमतौर पर लोग स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर्स और एक अच्छे कैमरी की मांग करते हैं. अगर यह दोनों चीजें आपको सस्ते स्मार्टफोन्स (Cheapest Smartphones) में मिल जाएं तो महंगे फोन लेने की जरूरत ही क्या है.

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ वह भी 20 हजार से भी कम कीमत पर आते हैं. 

1. iQOO Z10R 5G

अगर आप कम कीमत में एक अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं तो ऐसे में iQOO Z10R 5G को ले सकते हैं. इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 OIS कैमरा मिलता है. वहीं, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. फोन की कीमत महज 19,499 रुपये है. 

2. Motorola Edge 60 Fusion

अगर आप स्मार्टफोन में कैमरा को प्राथमिकता दे रहे हैं तो ऐसे में Motorola Edge 60 Fusion आपके लिए काफी दमदार हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C OIS के साथ मिलता है. इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है. 

3. Poco M8

Poco M8 एक बेहतरीन और काफी किफायती स्मार्टफोन माना जाता है, जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी यानि रियर कैमरा के साथ मिलता है. साथ ही साथ 30 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा भी इस फोन में आपको देखने के लिए मिलता है. 

4. Moto G96 5G

Moto G96 5G में आपको एक बेहतरीन कैमरा क्वालिटी दी जाती है, जिसमें आपको 50MP Sony LYTIA 700C मेन सेंसर और OIS मिलता है. यह स्मार्टफोन आपको मात्र 15 हजार से 17 हजार रुपये के बीच मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव को सुनाई खरी-खोटी? मुंहबोले भाई को लेकर कही बड़ी बात! बोलीं – ‘मसाज पार्लर…’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव…

Last Updated: October 25, 2026 12:08:08 IST

भारत को मिला नया फिनिशर! नमन धीर के तूफान से इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन;  हो सकते हैं टीम इंडिया के दरवाजे बंद

Naman Dhir: नमन धीर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे T20I मैच में…

Last Updated: October 25, 2026 11:42:08 IST

Tiger Shroff Firing Case: प्लान A हुआ फेल, फिर शुरू हुआ Plan B… बस छूटी तो पकड़ी ट्रेन, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ; पुलिस ने धर दबोचा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर पहले बस से दिल्ली…

Last Updated: October 25, 2026 11:41:22 IST

IPL 2027 में खेलेंगे MS धोनी? संन्यास को लेकर माही ने बताया कब करेंगे आखिरी फैसला, इस रिपोर्ट का कर रहे इंतजार

MS Dhoni: धोनी ने अगामी आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा एलान किया है. जिसे…

Last Updated: October 25, 2026 11:19:25 IST

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड, जानें 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

Gold Price Today 25 Oct 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. MCX पर…

Last Updated: October 25, 2026 10:58:44 IST

Maharashtra Audio Leak: 500 करोड़ के ऑडियो से मचा सियासी बवाल, शिवसेना-BJP नेताओं में तीखी जुबानी जंग; महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल

Maharashtra Audio Leak: महाराष्ट्र में 500 करोड़ रुपये की कथित ऑडियो क्लिप से सियासी विवाद…

Last Updated: October 25, 2026 10:28:33 IST