<
Categories: मनोरंजन

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने शुरुआती जिंदगी में बहुत कठिनाइयों का सामना किया था. उन्हें मजबूरी के कारण महज चार साल की उम्र में परिवार का सहारा बनना पड़ा.

मीना कुमारी 50-60 के दशक में बॉलीवुड की महान अदाकाराओं में शुमार थीं. एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. मीना कुमारी को जन्म के बाद से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. अभिनेत्री ने मजबूरी के चक्कर में महज चार साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे वह परिवार के लिए एक मात्र कमाई का जरिया बन गईं. फिर भी आखिर एक्ट्रेस को परिवार वालों ने घर से क्यों निकाल दिया?

परिवार ने छोड़ा अनाथालय में

मीना कुमार की असली नाम महजबीं बानो था. अभिनेत्री का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था. एक्ट्रेस के जन्म के बाद ही उनके पिता ने उन्हें अनाथालय छोड़ दिया, क्योंकि वह चाहते थे कि उन्हें बेटा हो. इसके बाद मां के बार-बार कहने पर पिता ने उन्हें घर वापस लाया. बताया जाता है कि उनके पिता ने ऐसा फैसला इसलिए भी लिया क्योंकि घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी. 

महज चार साल में कमाने को हुईं मजबूर

घर की हालत ठीक ना होने के कारण मीना कुमारी के परिवार वालों ने उन्हें कमाने के लिए मजबूर कर दिया. बचपन में अभिनेत्री को फिल्म करियर में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह स्कूल जाना पसंद करती थी. इसके बावजूद, उनके माता-पिता एक्ट्रेस को काम के लिए फिल्म स्टूडियो ले जाने लगे. आपको बता दें कि मीना कुमार के पिता का नाम अली बक्स था, जो खुद भी गीतकार थे. मात्र 4 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने काम करना शुरू कर दिया था. वह सिर्फ 13 साल की उम्र में हीरोइन बन गईं थीं. साथ ही कहा जाता है कि महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतना कमाई कर ली थी कि उनका परिवार बांद्रा के चैपल रोड स्थित एक घर में रहने लगा था.

शादी के लिए चुकाने पड़े थे 2 लाख रुपये?

मीना कुमारी 50-60 के दशक में सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं.  अभिनेत्री को पहली बार अपने दम पर जीने का मौका तब मिला जब उसने कमल अमरोही से शादी करने का फैसला किया. हालांकि, वह जानती थी कि उनके पिता इस शादी के लिए कभी राजी नहीं होंगे. इसलिए उन्होंने और कमल ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया. वो भी तब तक जब तक वह अपने पिता को 2 लाख रुपये ना दे दें. हालांकि, जब एक्ट्रेस के पिता को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने दोनों को अलग होने के लिए कहा और अभिनेत्री मान गईं. 

खुद के घर से होना पड़ा बेघर

मीना कुमारी ने जो घर खरीदा था, उसमें वह अपने परिवार के साथ रह रही थीं और पूरे परिवार का खर्च चला रही थी. एक दिन, मीना कुमारी ने कमल अमरोही की फिल्म में काम करने का फैसला किया और साथ ही अपने पिता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद अभिनेत्री के पिता ने एक्ट्रेस द्वारा खरीदे गए घर से उन्हें निकाल दिया और कभी वापस नहीं आने दिया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST