IND vs NZ 4th T20 Playing XI: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत और न्यूजीलैंड ने अपनी-अपनी टीम में एक-एक बदलाव किए हैं. भारत ने ईशान किशन की जगह पर अर्शदीप सिंह को मौका मिला है.
IND vs NZ 4th T20 Playing XI
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 प्लेइंग इलेवन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज यानी बुधवार (28 जनवरी, 2026) को वाइजैग में खेला जा रहा है. जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इसके साथ, टीम इंडिया ने टीम में एक बदलाव किए है. ईशान किशन की जगह पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है.
वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. भारत पहले ही इस टी20 सीरीज को जीत चुका है. अब बाकी बचे 2 मैचों में जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लिन स्विप करना चाहेगी.
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
वाइजैग की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच मानी जाती है. डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए एक शानदार जगह है. ऐतिहासिक रूप से सतह सपाट और मज़बूत है, जिससे बल्लेबाज़ आसानी से शॉट खेल पाते हैं। यहां खेले गए पिछले T20I में 400 से ज्यादा रन बने थे. एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, हालांकि पिच आमतौर पर बीच के ओवरों में थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे कुलदीप यादव और मिशेल सेंटनर जैसे स्पिनरों को थोड़ी ग्रिप मिलती है.
यह ध्यान देने वाली बात है कि भारत ने पहले न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. 50 ओवर की सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पहली वनडे सीरीज हार थी. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी. हालांकि, न्यूजीलैंड ने बाकी दो मैच क्रमशः 7 विकेट और 41 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी.
भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल करके पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम वर्तमान में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वनडे सीरीज हारने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वापसी की और टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की. भारतीय टीम ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज जीत ली. अब, टीम इंडिया बाकी दो टी20 मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य रखेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टी20 में कौन सी टीम जीतती है. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करती है. पहले तीन मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है.
अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या ऑइली फूड खाने से परहेज करते हैं…
मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह विश्व…
Sant Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद महाराज हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के मन की…
Pratapgarh Girl Tower Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का वीडियो…
Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत…
आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा…