Cricket Rules: क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे नियम हैं, जो समझ से परे हैं. कब-किस फैसले से क्या हो जाए, ये आम लोगों को ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को भी पता नहीं रहता है. हाल ही में एक घटना से क्रिकेट के अजीब नियमों को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है. चलिए जानते हैं क्रिकेट के कुछ अलबेले नियम.
cricket rules
Cricket Rules: हाल ही में बंगाल और सर्विसेज के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक नाटकीय क्षण देखने को मिला, जब अभिमन्यु ईश्वरन ड्रिंक्स लेने के लिए क्रीज छोड़ने पर रन आउट हो गए. आपको बता दें कि 81 रन पर बल्लेबाजी करते हुए, बंगाल के कप्तान ईश्वरन से नॉन-स्ट्राइकर छोर पर एक चूक हुई. उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक समझकर क्रीज छोड़ दी, जबकि गेंद अभी डेड घोषित नहीं हुई थी. इसी दौरान, गेंद गेंदबाज की उंगलियों को छूते हुए नॉन-स्ट्राइकर स्टंप्स की ओर चली गई, जिससे सर्विसेज ने तुरंत अपील की. तीसरे अंपायर के रिव्यू के बाद, ईश्वरन को आउट घोषित कर दिया गया. जानिए क्रिकेट के कुछ अलबेले नियम.
इसी तरह की घटना 2011 में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान भी हुई थी जब इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल इसी तरह से आउट हुए थे लेकिन कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया था.
क्रिकेट में ‘अंपायर्स कॉल’ एक ऐसा नियम है जो अक्सर चर्चा में रहता है. इस नियम के अनुसार, जब डीआरएस (ड्राई रिंग रिस्क) की जांच की जा रही हो और गेंद के स्टंप्स से टकराने और गुजरने का स्थान एक विशेष बिंदु पर हो, तो उसे हिटिंग या ऑन-लाइन करार देने के बजाय अंपायर का फैसला माना जाएगा. नए नियम के अनुसार, यदि गेंद का 50% से अधिक भाग विकेट क्षेत्र में लगता है, तो आउट करार दिया जाएगा. और यदि गेंद का 50% से कम भाग विकेट क्षेत्र में लगता है, तो अंपायर का निर्णय मान्य होगा. इस नियम से भी कई लोग असहमति जताते हैं.
यदि कोई नॉन-स्ट्राइकर गेंदबाज के गेंद फेंकने से ठीक पहले अपनी क्रीज से बहुत आगे निकल जाता है, तो गेंदबाजी टीम को गेंद फेंकने से पहले ही उस बल्लेबाज को रन आउट करने का अधिकार है. इस आउट करने के तरीके को मांकडिंग कहा जाता है, जो वैसे तो आधिकारिक नाम नहीं है, बल्कि विनो मांकड़ के नाम पर रखा गया एक अनौपचारिक नाम है. ये निमय भी काफी विवादों में रहता है.
यह नियम अक्सर तब लगता है, जब बहुत देर तक बारिश के कारण मैच रुका होता है. डकवर्थ लुइस सिस्टम के आधार पर रन और ओवर को कम कर दिया जाता है. कभी-कभी जब ये नियम लगते हैं, तो सवालों के घेरे में भी आ जाते हैं.
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…
Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…
Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…
Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…