<

INDvsNZ 4th T20: विशाखापत्तनम में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी-20 मैच, जमकर बरसेंगे रन ! जानिए पिच रिपोर्ट का हाल

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 28 जनवरी, 2026 को विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए पिच रिपोर्ट और क्या होगी प्लेइंग इलेवन.

IND vs NZ 4th T20 Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों टी 20 सीरीज खेली जा रीह है. 5 मैचों की इस सीरीज को भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है और 3-0 से आगे चल रहा है. सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम आज बुधवार को विशाखापत्तनम में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने की कोशिश करने उतरेगी. जानिए क्या है पिच रिपोर्ट और बाकी डिटेल्स. 

कहां और कब खेला जाएगा मैच?

विशाखापत्तनम स्थित एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार, 28 जनवरी को खेला जाएगा.
ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है और स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है क्योंकि मेजबान टीम भारत का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचेंगे.

क्या है पिच रिपोर्ट?

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को खूब रन बनाने का मौका देती है. पिछली बार जब इस स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था, तब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में कुल 400 रन बने थे. यह पिच स्पिनरों को भी मदद करती है और बीच-बीच में धीमी भी हो जाती है. यानी कि ये कहा जा सकता है कि आज के मैच में बहुत रन बन सकते हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/sports/from-rohit-sharma-to-virat-kohli-meet-the-five-architects-behind-indias-historic-t20-world-cup-2024-triumph-857193/

कैसा रहेगा मौसम?

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह विशाखापत्तनम में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में धुंध छाई रहने की संभावना है. हालांकि, दोपहर बाद तापमान थोड़ा बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा और फिर शाम को गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. दिन और रात भर आसमान में हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है. इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि मैच में कोई बाधा नहीं आ सकती है. 

क्यो होगी प्लेइंग इलेवन?

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में कैसी मची भगदड़? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…

Last Updated: March 31, 2026 11:49:45 IST

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:51:50 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST