<

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने खोला खजाना! 131 करोड़ प्राइज मनी का एलान, किस खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे?

Team India Champion: BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब उठाने वाली टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया है. इस प्राइज मनी को सभी खिलाड़ियों के बीच बांटा जाएगा. जानें किसे कितने पैसे मिलेंगे...

BCCI Cash Reward For Team India: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है. BCCI ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है. इस प्राइज मनी का एलान करते हुए BCCI ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी.

भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. भारत ने इस बड़े मुकाबले में कीवी टीम को 96 रनों से मात दी और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. इसी के साथ टीम इंडिया 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

पिछली बार मिले थे इतने करोड़

साल 2024 में भी भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता था. उस जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का एलान किया था. उस समय स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे. अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीतने के बाद 131 करोड़ रुपये के कैश प्राइज की घोषणा की है. इसका मतलब है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले इस बार BCCI ने 6 करोड़ रुपये (4.8 फीसदी) की बढ़ोतरी की है.

ICC ने कितना कैश प्राइज दिया?

BCCI से पहले ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को भारी-भरकम प्राइज मनी दी है. भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ICC ने चैंपियन टीम को 3 मिलियन डॉलर (27.48 लाख करोड़) का इनाम दिया. इसके अलावा फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड यानी रनर-अप टीम को भी 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए. इतना ही नहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी बड़ी रकम मिली. इन दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST