<

IND vs NZ: ना संजू सैमसन ना ईशान किशन, BCCI ने पंत की जगह विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाने वाले इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Rishabh Pant: ऋषभ पंत चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं अब BCCI ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. ऋषभ पंत के सीरीज़ से बाहर होने की घोषणा के साथ ही BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की.

IND vs NZ: भारत आज से अपने 2026 सीजन का आगाज करेगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ आज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है. लेकिन इस सीरीज से पहले पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. ऋषभ पंत चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं अब BCCI ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. ऋषभ पंत के सीरीज़ से बाहर होने की घोषणा के साथ ही BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की. विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाने वाले ध्रुव जुरेल को पंत की जगह वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

BCCI ने क्या कहा?

BCCI ने कहा ‘शनिवार दोपहर को वडोदरा के BCA स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट में बैटिंग करते समय विकेटकीपर ऋषभ पंत को अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक बेचैनी महसूस हुई. उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया और BCCI मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से चर्चा की. पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है और इसलिए उन्हें ODI सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है. पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने ध्रुव जुरेल को पंत की जगह टीम में शामिल किया है, और जुरेल टीम के साथ जुड़ गए हैं’

विजय हजारे ट्रॉफी में किया कमाल

ध्रुव जुरेल का लिस्ट A रिकॉर्ड बेमिसाल है. ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट और T20 में डेब्यू किया है, लेकिन उन्हें अभी टीम इंडिया के लिए वनडे खेलना बाकी है. उनके लिस्ट A रिकॉर्ड में, उन्होंने 17 मैचों में 74.70 की शानदार औसत से 747 रन बनाए हैं. उन्होंने दो शतक लगाए हैं, जिसमें उनका सबसे ज़्यादा स्कोर नाबाद 160 रन रहा है. चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला धमाल मचा रहा है. वह 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में 558 रन के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. फिलहाल, जुरेल से बेहतर पंत का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST