Bengaluru Car Accident Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक कार एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. एक समय तो ऐसा लगा कि गाड़ी के सामने खड़े लोग शायद ही बच पाते!
Bengaluru Car Accident Video
Bengaluru Car Accident Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक कार एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. एक समय तो ऐसा लगा कि गाड़ी के सामने खड़े लोग शायद ही बच पाते! नशा करके गाड़ी चलाना कितना डेंजर हो सकता है, इस वीडियों में देखने को मिल रहा है. सड़क हादसे से पहले कुछ युवक और युवतियां रोड के साइड में बातचीत करते हुए मस्ती कर रहे थे. अचानक से डिवाइडर तोड़ते हुए एक कार तेजी से उनकी तरफ बड़ी. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग अपनी जगह से हट गए और कार सामने से निकलकर दूसरी तरफ टकरा जाती है. यदि बीच में डिवाइडर नहीं होता तो मौत तय थी.
हादसे का यह वीडियो 8 जनवरी 2025 की देर रात का बताया जा रहा है. कुछ वक्त के लिए तो सभी की सांसें रुक सी गईं. गाड़ी बहुत तेज गति से उनकी तरफ बड़ी और डिवाइडर से टकराकर एक होटल की दीवार से टकरा गई. यह घटना रात के 11:35 के लगभग की बताई जा रही है. पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
जब दुर्घटना हुई तब कुछ लोग डिनर करने के बाद रेस्तरां के बाहर खड़े होकर बातचीत में मशगूल थे. अचानक डिवाइडर से कार टकराने की आवाज़ सुनकर वे अलर्ट हो गए. उन्होंने पलट कर देखा और पलक झपकते ही दूर हट गए. और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हादसा रोंगटे खड़े करने वाला था. बाहर खड़े लोगों को कोई चोट नहीं आई.
पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय डेरिक टोनी नाम का शख्स चला रहा था और वह 18वीं मेन रोड से 100 फीट रोड की ओर तेज गति से जा रहा था. ड्राइवर के नशे में होने से अचानक मोड़ पर कंट्रोल बिगड़ गया औऱ वह डिवाइडर से टकरा गया. सामने से जा रहे एक टू व्हीलर वाले को भी कार ने टक्कर मार दी और रेस्तरां की दीवार से जा टकराई. कार ने डिवाइडर से टकराने के पहले एक दोपहिया वाहन चालक जाबिर अहमद को टक्कर मारी थी, उसे मामूली चोटें आईं. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. एक लिखित शिकायत के आधार पर जीवन भीमा नगर यातायात पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…