<

रोहित या विराट… न्यूजीलैंड के खिलाफ किसका प्रदर्शन ज्यादा बेहतर? देखें RO-KO का रिकॉर्ड

IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है. देखें कीवी टीम के खिलाफ रो-को के आंकड़े...

IND vs NZ ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. रविवार (11 जनवरी) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट खेलते दिखाई देंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच (India vs New Zealand ODI) वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी, जिन्होंने पिछले वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस की उम्मीद है कि विराट और रोहित अपनी इसी फॉर्म के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से खूब रन आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित और विराट में किसका प्रदर्शन ज्यादा बेहतर है. देखें आंकड़े…

विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2010 से लेकर अभी तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 33 पारियों में 55.23 की औसत से कुल 1,657 रन निकले हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 154 की रही है. इसके अलावा कोहली ने इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 148 चौके और 24 छक्के लगाए हैं.

रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI रिकॉर्ड

हिटमैन की बात करें, तो रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009 से लेकर अभी तक कुल 31 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन आए हैं. कीवी टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पारी 147 रनों की रही है. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ वनडे में कुल 47 छक्के और 93 चौके लगाए हैं.

रोहित तोडेंगे ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक कीवी टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में कुल 1,073 रन बनाए हैं. अगर वह इस सीरीज में 85 रन बनाते हैं, तो वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. रोहित शर्मा से आगे इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली का नाम है.

विराट बनाएंगे ये रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इस मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. अगर कोहली इस सीरीज में 93 रन बनाते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,750 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 1,657 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्कूली छात्र-छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुर्ग के मालवीय नगर गार्डन में हुई घटना, पुलिस ने की कार्रवाई

Chhattisgarh News: दुर्ग शहर के मालवीय नगर गार्डन से एक स्कूली छात्र और छात्रा का…

Last Updated: April 3, 2026 13:44:20 IST

50 रु. में मिल रही धर्मशाला की ताजी हवा, वायरल वीडियो ने लोगों में जगाई उत्सुकता

दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों को एक लड़का पहाड़ों की शुद्ध…

Last Updated: April 3, 2026 13:03:28 IST

Jan Vishwas Bill 2026: ‘इतिहास में पहली बार ऐसा…’, जन विश्वास बिल को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल?

Jan Vishwas Bill 2026: जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2026 पर केंद्रीय वाणिज्य और…

Last Updated: April 3, 2026 12:38:24 IST

CUET JNU Admission 2026: जेएनयू एडमिशन के लिए जारी हुआ प्रॉस्पेक्टस, इस दिन से आवेदन शुरू, पढ़िए डिटेल

JNU CUET Admission 2026: जेएनयू ने शैक्षणिक सेशन 2026–27 के लिए ई-प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया…

Last Updated: April 3, 2026 12:28:52 IST

MP Gold Price Today: सोने का मूड स्विंग! इंदौर-भोपाल में कीमतों ने बदली चाल, MCX का ताजा अपडेट

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 3, 2026 12:21:32 IST

UP Gold Silver Price April 3:गुड फ्राइडे पर सोना सस्ता या महंगा? जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

UP Gold Silver Price Today: 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे) को पूरे देश में सोने की…

Last Updated: April 3, 2026 12:24:31 IST