<

IND vs NZ: T20 में टीम इंडिया कीवियों पर पड़ेगी भारी! आमने-सामने कैसा है रिकॉर्ड? यहां जानें सारी डिटेल्स

IND vs NZ T20 Series: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार का बदला टी20 में लेना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों का आमने-सामने क्या रिकॉर्ड है...

IND vs NZ T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में होगी, जबकि मिचेल सैंटनर कीवी टीम की कप्तानी करेंगे. पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे वनडे मैच में भारत को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है. कीवी टीम ने पहली बार भारत के अंदर आकर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में मात दी है. ऐसे भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड को हराकर बदला लेना चाहेगी.

दोनों टीमों की टी20 टीम वनडे में खेलने वाली टीम से काफी अलग होगी. भारत की ओर से वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तान थे, जबकि टी20 में सूर्यकुमार यादव कमान संभालेंगे. इसी तरह न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह मिचेल सैंटनर कीवी टीम की कप्तानी करेंगे. यह सीरीज अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से दोनों टीमों के लिए एक टेस्ट होगा. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 में दोनों टीमों का आंकड़े कैसे हैं. नीचे पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत सारी डिटेल्स…

भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों (IND vs NZ) के बीच अभी तक कुल 25 T20I मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 14 मैचों में भारतीय टीम ने कीवी टीम को शिकस्त दी है, जबकि 10 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है. इसके अलावा मैच ड्रॉ रहा है.
घरेलू मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपने होम ग्राउंड पर 4 मैच जीते हैं. हालांकि अगर न्यूट्रल वेन्यू की बात करें, तो कीवी टीम भारत से कहीं आगे है. न्यूजीलैंड ने न्यूट्रल ग्राउंड खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों बार भारत को हराया है.

मिचेल सैंटनर की कप्तानी का रिकॉर्ड

कीवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया था. सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम ने 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 में हार का सामना किया है. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात करें, तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारतीय टीम की कमान संभाली. इसके बाद से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है.

कहां देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा, जबकि उससे आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा. क्रिकेट फैंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला T20I: 21 जनवरी (नागपुर)
  • दूसरा T20I: 23 जनवरी (रायपुर)
  • तीसरा T20I: 25 जनवरी (गुवाहाटी)
  • चौथा T20I: 28 जनवरी (विशाखापत्तनम)
  • पांचवां T20I: 31 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले 3 T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और ईशान किशन (विकेटकीपर).

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फोक्स, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन और ईश सोढ़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST

Caught In CCTV: फोन पर बात करने में था मग्न, अचानक तीसरी मंजिल से गिरा युवक; CCTV Video देख उड़ जाएंगे होश

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…

Last Updated: November 4, 2026 11:49:33 IST

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…

Last Updated: November 4, 2026 11:31:02 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST