<

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को लेकर पुलिस और दुकानदारों में विवाद हुआ. मारपीट के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन दुकानदारों को हिरासत में लिया.

Ashiyana Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में मंगलवार को मंगल बाजार के दौरान जमकर हंगामा हुआ. यहां सड़क पर दुकान लगाने को लेकर पुलिस और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया. मामले में एक महिला समेत तीन दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है.

सड़क पर दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला आशियाना इलाके में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के सामने का है. यहां हर मंगलवार को साप्ताहिक मंगल बाजार लगता है. मंगलवार को भी बड़ी संख्या में दुकानदारों ने सड़क पर अपनी दुकानें लगा रखी थीं. इस दौरान बंगला बाजार चौकी पर तैनात महिला सिपाही कंचन और पुलिसकर्मी संजय सरोज शाम करीब 4:30 बजे बाजार पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से सड़क के बीच दुकानें लगाने के बजाय किनारे दुकान लगाने को कहा. इस पर दुकानदार विरोध करने लगे. उनका कहना था कि यहां लंबे समय से मंगल बाजार लगता आ रहा है. त्योहार के समय वे अपनी दुकानें लेकर कहां जाएंगे? इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और दुकानदारों के बीच बहस शुरू हो गई.

बहस के बाद पुलिस और दुकानदारों में हुई मारपीट

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने थाने में फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया. कुछ देर बाद पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को वहां से हटाया. इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके से अंकित जायसवाल, उसकी मां माया देवी और राम किशन को हिरासत में लिया. तीनों को पूछताछ के लिए आशियाना थाने ले जाया गया. बंगला बाजार चौकी प्रभारी संदीप ठाकुर ने आरोप लगाया कि अंकित, माया देवी और राम किशन समेत करीब चार दर्जन अज्ञात दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की. इस मामले में तीन नामजद और करीब 48 अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: राम जी के पांच बाप थे… धीरेंद्र शास्त्री के नए बयान पर भड़के अखिलेश यादव, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग

पुलिस ने क्या बताया?

आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार राय के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी संजय सरोज और महिला पुलिसकर्मी कंचन सड़क से अवैध दुकानें हटवाने पहुंचे थे. इस दौरान कपड़े की दुकान लगाने वाले अंकित जायसवाल और उसकी मां माया देवी ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट की. सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संदीप ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आए. फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST

Caught In CCTV: फोन पर बात करने में था मग्न, अचानक तीसरी मंजिल से गिरा युवक; CCTV Video देख उड़ जाएंगे होश

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…

Last Updated: November 4, 2026 11:49:33 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST