<
Categories: देश

Caught In CCTV: फोन पर बात करने में था मग्न, अचानक तीसरी मंजिल से गिरा युवक; CCTV Video देख उड़ जाएंगे होश

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए. हादसे में वह गंभीर घायल हुए. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई.

Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां मोबाइल फोन पर बात करते समय एक युवक तीसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है.

गैलरी में खड़े होकर फोन पर कर रहा था बात

यह हादसा पिंपरी-चिंचवड़ के वाल्हेकरवाड़ी इलाके में स्थित सदा नाहर कॉम्प्लेक्स में हुआ. घायल युवक की पहचान सचिन मोरे के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सचिन इमारत की तीसरी मंजिल की गैलरी में खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े.

लोहे की जाली पर गिरने से आई गंभीर चोटें

तीसरी मंजिल से नीचे गिरते समय सचिन मोरे लोहे की जाली पर जा गिरे. इस वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें इलाज के लिए पिंपरी-चिंचवड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:  Caught on CCTV: पहले 2000 का भरवाया डीजल, पैसे मांगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारी के ही जेब से निकला लिए 5000; थार में आए दबंगों का वीडियो वायरल

CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा

इस घटना का पूरा वीडियो इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में युवक के तीसरी मंजिल से नीचे गिरने की घटना कैद हुई है. यह हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत बताता है. खासकर ऊंची इमारतों की गैलरी या बालकनी में खड़े होकर मोबाइल पर बात करते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है.

ये भी पढ़ें: US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video IND vs NZ: कंबोज का कहर, सैंटनर को किया बोल्ड, कोहली ने हवा में लपका नामुमकिन कैच

Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…

Last Updated: November 4, 2026 12:29:52 IST

Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…

Last Updated: November 4, 2026 12:17:47 IST

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…

Last Updated: November 4, 2026 11:31:02 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST