IND vs NZ: भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान के नाम दर्ज है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. जानें कौन तोड़ सकता है ये रिकॉर्ड...
Indian Batter To Score 500 Runs Against New Zealand In T20
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार का बदला टी20 में लेना चाहेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली युवा ब्रिगेड टीम कीवियों के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है. इस सीरीज में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन पर फैंस की निगाहें होंगी, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी सभी की नजरें होंगी, जो लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की ज्यादा जिम्मेदारी होगी. इस सीरीज में भारतीय टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. अगर रनों के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत की ओर से सिर्फ एक खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा रनों का आंकड़ा छुआ है. जानें किसके नाम है ये खास रिकॉर्ड…
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टी20 मैचों में 511 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.06 का रहा है। हालांकि रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रोहित शर्मा के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 500 रन नहीं बनाए हैं.
रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं. सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 पारियों में 284 रन बनाए हैं. फिलहाल वह भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने वाले हैं, जिससे वे रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, जबकि केएल राहुल लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…
MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…
Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…
Bijnor Crime News: बिजनौर में एक किशोरी, जिसने अपने परिवार की चाय में नशीली दवा…