<

न संजू, न सूर्या… न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में इस दिग्गज ने बनाए 500 से ज्यादा रन, कौन तोड़ पाएगा रिकॉर्ड?

IND vs NZ: भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान के नाम दर्ज है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. जानें कौन तोड़ सकता है ये रिकॉर्ड...

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार का बदला टी20 में लेना चाहेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली युवा ब्रिगेड टीम कीवियों के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है. इस सीरीज में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन पर फैंस की निगाहें होंगी, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी सभी की नजरें होंगी, जो लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की ज्यादा जिम्मेदारी होगी. इस सीरीज में भारतीय  टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. अगर रनों के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत की ओर से सिर्फ एक खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा रनों का आंकड़ा छुआ है. जानें किसके नाम है ये खास रिकॉर्ड…

रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टी20 मैचों में 511 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.06 का रहा है। हालांकि रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रोहित शर्मा के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 500 रन नहीं बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • रोहित शर्मा – 511 रन (17 पारियां)
  • केएल राहुल – 322 रन (8 पारियां)
  • विराट कोहली – 311 रन (10 पारियां)
  • सूर्यकुमार यादव – 284 रन (8 पारियां)
  • श्रेयस अय्यर – 225 रन (13 पारियां)

कौन तोड़ेगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं. सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 पारियों में 284 रन बनाए हैं. फिलहाल वह भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने वाले हैं, जिससे वे रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, जबकि केएल राहुल लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी के भाव में भारी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate Today 4 November 2026: 4 नवंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: November 4, 2026 10:26:07 IST

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST

Gold Price 4 November 2026: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 4, 2026 09:57:05 IST

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST