Washington Sundar: भारत की जीत के बाद शुभमन गिल पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में दिखे. उन्होंने कन्फर्म किया कि सुंदर को चोट लगी है और चोट कितनी सीरियस है.
washington sundar
Washington Sundar: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 का अपना पहला मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. हालांकि भारत को एक बड़ा झटका भी लगा. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बाकी मैचों से लगभग बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट रविवार, 11 जनवरी को पहले वनडे मैच के दौरान लगी थी. वहीं सीरीज शुरू होने के ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया.
हालांकि, वाशिंगटन सुंदर का झटका और भी बड़ा है क्योंकि वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं. यह चोट ICC टूर्नामेंट से पहले टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गई है.
भारत की जीत के बाद शुभमन गिल पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में दिखे. उन्होंने कन्फर्म किया कि सुंदर को चोट लगी है और चोट कितनी सीरियस है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही डिटेल्स पता चलेंगी. गिल ने कहा, “वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद वह स्कैन के लिए जाएंगे.”
मैच के बाद, केएल राहुल ने भी वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगा कि वह दौड़ नहीं पा रहा था. मुझे पता था कि उसे पहली इनिंग्स में प्रॉब्लम थी, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता था कि वह कैसा कर रहा है. वह बॉल को अच्छी तरह हिट कर रहा था. जब वह क्रीज पर आया, तो हमें पहले से ही बची हुई बॉल्स के बराबर रन चाहिए थे. इसलिए, कोई रिस्क लेने की ज़रूरत नहीं थी. उस पर ज़्यादा प्रेशर नहीं था.” वह स्ट्राइक बदलता रहा और अपना काम अच्छे से किया.
शुभमन गिल ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है. इसी चोट की वजह से ऋषभ पंत बाहर हुए. पंत को प्रैक्टिस सेशन के दौरान पेट में दर्द हुआ और वह सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया. अगर सुंदर की चोट भी गंभीर होती है, तो टीम में किसी नए खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है.
Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…