Donald Trump Truth Post: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से टाइमलाइम में बने हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TRUTH पर एक ऐसा पोस्ट किया कि सभी चौंक गए.
अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर कोई हमला नहीं करने के लिए राजी हो गया है
Donald Trump Truth Post: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से टाइमलाइम में बने हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TRUTH पर एक ऐसा पोस्ट किया कि सभी चौंक गए. इस पोस्ट में ट्रंप ने स्वयं को ‘Acting President of Venezuela’ बताया. साथ ही यह पोस्ट एक एडिटेड विकिपीडिया पेज की तरह दिखाया. इसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति दिखाया जा रहा है. अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट की जा रही है.
बता दें कि योजना बनाकर अमेरिका ने जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला की सरकार को गिराने के लिए सैन्य हमले किए. ऑपरेशन चलाया गया और इसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर देश से उठा लिया गया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा जब तक एक “सुरक्षित और उचित हाथों में सत्ता नहीं पहुंच जाती” सुनिश्चित नहीं हो जाता. इसके बाद से वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने मादुरो की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया.
डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मादुरो के करीबी लोग अमेरिकी शर्तों को नहीं मानते तो उन पर आगे भी सैन्य कार्रवाई की जाएगी. इन शर्तों में सबसे अहम वेनेजुएला के तेल भंडार पर नियंत्रण है. अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कई ऑयल टैंकरों को भी जब्त कर लिया.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला के लिए तीन-स्टेप प्लान तैयार किए गए हैं. इसमें पहला है मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में स्थिरता बनाना. इसके बाद रिकवरी फेज में अमेरिकी तेल कंपनियों को एक्सेस देना. और फिर सत्ता हस्तांतरण पर निगरानी रखना है. रुबियो ने कहा, “हम वेनेजुएला की अंतरिम सरकार पर पूरा कंट्रोल और प्रेशर बनाए रखने के लिए एक प्रोसेस है.” बता दें कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच मुद्दा गरम है. अभी भी इस मामले पर कई देशों की नजर है. इस देश पर कई देशो की नजरें बनी हुई हैं.
देखना होगा कि इस पोस्ट वाले मामले पर अन्य देशों का क्या रिएक्शन होता है. फिलहाल, पोस्ट पर अमेरिका समेत कई न्यूज चैनलों ने इस चीज को लेकर बहस को और भी बढ़ा दिया है.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…