IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अराफात मिन्हास की गेंद बदकिस्मती से आउट हो गए.
स्टंप आउट हुए अभिषेक शर्मा
IND VS PAK: अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. वह लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे और शानदार शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया.61 रन के स्कोर पर अराफात मिन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक स्टंप आउट हो गए और एक बेहतरीन शतक से चूक गए.
अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तभी आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर अराफात मिन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक स्टंप आउट हो गए. अभिषेक शर्मा की 61 रनों की शानदार पारी का समापन हो गया है. अभिषेक शर्मा ने ये रन 28 गेंदों में बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.86 का था. उन्होंने अपने इस शानदार पारी के दौरान 7 छक्के और 3 चौके लगाए.
Abhishek Sharma is OUT for 61 runs off 28 balls! pic.twitter.com/TkSLXPEkEo
— Rehan 56 (@imrehan056) October 3, 2026
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (c), माज सदाकत, उस्मान खान (wk), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…