IND VS PAK: अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. वह लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे और शानदार शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया.61 रन के स्कोर पर अराफात मिन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक स्टंप आउट हो गए और एक बेहतरीन शतक से चूक गए.
कैसे आउट हुए Abhishek Sharma?
अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तभी आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर अराफात मिन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक स्टंप आउट हो गए. अभिषेक शर्मा की 61 रनों की शानदार पारी का समापन हो गया है. अभिषेक शर्मा ने ये रन 28 गेंदों में बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.86 का था. उन्होंने अपने इस शानदार पारी के दौरान 7 छक्के और 3 चौके लगाए.
Abhishek Sharma is OUT for 61 runs off 28 balls! pic.twitter.com/TkSLXPEkEo
— Rehan 56 (@imrehan056) October 3, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (c), माज सदाकत, उस्मान खान (wk), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम.