<

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs PAK Asian Games Final Playing 11: श्रीलंका को धूल चटाने के बाद क्या पाकिस्तान के खिलाफ क्या बदल गई भारत की Playing 11? जानिए कप्तान की रणनीति, पिच का मिजाज और किन धुरंधरों को मिल सकता है टीम में मौका.

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 भी सामने आ गई है. 15 वर्षीय भारतीय युवा स्टार वैभव को भी जगह दी गई है वो अभिषेक के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. वैभव का पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर स्तर पर डेब्यू है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अय्यूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकीम

मैच से पहले ईशान किशन ने कहा, ‘देश का प्रतिनिधित्व करना किसी भी व्यक्तिगत आंकड़े से कहीं बड़ा होता है और दबाव के बावजूद खिलाड़ियों का पूरा ध्यान हमेशा टीम की जरूरत पर रहता है. उन्होंने बताया कि विदेशी जमीन पर स्थानीय लोगों का मददगार रवैया और दुनिया भर में भारतीय फैंस का अटूट समर्थन टीम को हर मैच में एक खास बढ़त और ताकत देता है, जिसके लिए वे सभी प्रशंसकों के दिल से आभारी हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं?

फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस करीब 30 मिनट पहले. पाकिस्तान के दर्शकों के लिए मैच पाकिस्तान समयानुसार (PKT) सुबह 10 बजे शुरू होगा, वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रशंसक स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच इस मुकाबले को देख सकते हैं. भारत में प्रशंसक इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Liv पर देख सकते हैं, जिसके पास टूर्नामेंट के स्ट्रीमिंग अधिकार हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST