Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब के सेलिब्रेशन ने भारतीय फैंस का खून खौला दिया है. लेकिन इसका बदला अभिषेक शर्मा ने अच्छे से ले लिया. देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने के बाद वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए. जापान के निशिन में खेले जा रहे इस महामुकाबले में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 8 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए. हालांकि, 9वीं गेंद पर सैम अयूब की गेंद पर आउट हो गए. वैभव को आउट करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब का एग्रेसिव सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गया है.
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करते ही पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने ‘रॉकिंग बेबी’ सेलिब्रेशन के जरिए अपना आक्रामक अंदाज दिखाया. मैदान पर इस जश्न को देखकर मुकाबले का माहौल और गरमा गया. सैम का यह इशारा अब चर्चा में है, वहीं भारतीय फैंस भी इस पर सवाल उठा रहे हैं कि महज 15 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज के विकेट का जश्न ऐसे क्यों? भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मुकाबले में सैम अयूब का यह अंदाज खेल से आगे निकलकर बहस का मुद्दा बन गया है.
Vaibhav Sooryavanshi out but do you all see action that pak player did against the Indian player!!#indvpak pic.twitter.com/RYUHUElEsQ
— Oo_Womaniya💙🤍 (@KDramaWomaniyaa) October 3, 2026
सैम अयूब अपने सेलिब्रेशन से वैभव को यह इशारा कर रहे थे की चलो जाओ तुम अभी बच्चे हो.
वैभव के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि सैम अयूब ने अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा, जिसके बाद अभिषेक ने तेजी से अर्धशतक लगाए. हालांकि अभिषेक 28 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हो गए.
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे. हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाज सैम अयूब ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया. इसके बाद संजू सैमसन भी 4 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने महज 20 गेंदों में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. आखिरकार, अराफात मिन्हास ने उन्हें स्टंप आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. खबर लिखे जाने तक, भारत का स्कोर 7.4 ओवर में 93/3 था. क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मौजूद थे और उनके साथ इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आने वाले थे.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…