होम / IND vs PAK Hockey: तीसरे क्वार्टर तक भारत पाकिस्तान से 3-0 से आगे, हरमनप्रीत सिंह दागे 2 गोल

IND vs PAK Hockey: तीसरे क्वार्टर तक भारत पाकिस्तान से 3-0 से आगे, हरमनप्रीत सिंह दागे 2 गोल

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 9, 2023, 10:03 pm IST
IND vs PAK Hockey: तीसरे क्वार्टर तक भारत पाकिस्तान से 3-0 से आगे, हरमनप्रीत सिंह दागे 2 गोल

IND vs PAK Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में आज भारत और पाकिस्तान आमने -सामने है। भारत ने तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक 3-0 से आगे है। भारत ने तीनों क्वार्टर में 1-1 गोल किए। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। दूसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर पर ही आया।

जुगराज सिंह ने दागा तीसरा गोल

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीसरा गोल कर मैच में पाकिस्तान पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए हैं। पहले दो गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए थे, लेकिन इस बार जुगराज सिंह ने गोल दागा। अब पाकिस्तान की टीम के लिए वापसी की राह बेहद मुश्किल होगी।

दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

भारत: कृष्ण बहादुर पाठक, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह।

पाकिस्तान: अकमल हुसैन, एहतिशाम असलम, अकील अहमद, अरशद लियाकत, अब्दुल राणा, अब्दुल हन्नान, जिक्रिया हयात, उसामा बशीर, उमर भुट्टा, मुहम्मद सुफियान खान, अफराज।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT