<

IND vs PAK: ‘रहमान डकैत’ के स्टाइल में अर्शदीप सिंह की श्रीलंका में धांसू एंट्री, वीडियो देख पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है, जहां पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान अर्शदीप सिंह डांस करते हुए दिखाई दिए.

Arshdeep Singh Dance Video: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम श्रीलंका में पहुंच गई है. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जोरदार भव्य स्वागत किया गया. श्रीलंकाई नर्तकों ने पारंपरिक तरीके से टीम इंडिया का स्वागत किया. इस दौरान भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार अंदाज में श्रीलंका में एंट्री की. अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका में लैंड करते ही अपने मजाकिया अंदाज से फैंस का दिल लूट लिया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अर्शदीप सिंह ने अपने अंदर के अक्षय खन्ना को जगा दिया और कोलंबो में खास स्वागत का भरपूर आनंद लिया. बता दें कि अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, जो शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर विपक्षी टीम को झटका देने के लिए जाने जाते हैं. अर्शदीप सिंह मैदान पर जितनी घातक गेंदबाजी करते हैं, वे बाहर उतने ही ज्यादा मस्ती करते नजर आते हैं. नीचे देखें अर्शदीप सिंह के डांस का वीडियो…

रहमान डकैत के अंदाज में एंट्री!

भारतीय टीम शुक्रवार देर रात को कोलंबो पहुंची. इस दौरान एयरपोर्ट से निकलते समय श्रीलंकाई नर्तकों ने भारतीय टीम का स्वागत किया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर सबसे आगे दिखाई दिए. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई देते. वहीं, अर्शदीप सिंह धुरंधर फिल्म के मशहूर गाने में अक्षय खन्ना के किरदार की तरह पारंपरिक गाने की धुन पर खुद को झूमते दिखाई दिए. उन्होंने अक्षय खन्ना के अंदाज में डांस भी किया. अर्शदीप सिंह को देखकर उनके साथ चल रहे टीम इंडिया के उप-कप्तान अक्षर पटेल भी हंसते दिखाई दिए.

टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में 2 मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. इस दौरान अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 2 मैचों में 7.71 की इकॉनमी से रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए. अब भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी. क्रिकेट फैंस को भारत-पाक के बीच रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST