Women's T20 World Cup 2026: 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ंत होने वाली है. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम जीत हासिल कर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की महाजंग.
IND vs PAK T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. यह विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है. इस मेगा टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें 14 जून को होने वाले महामुकाबले पर टिकी हुई हैं. 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.
यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला उनके सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान से होने वाला है. भारत ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में पाकिस्तान पर अपना दबदबा दिखाया है. ऐसे में इस मुकाबले में भी भारतीय टीम जीत हासिल कर इतिहास दोहराना चाहेगी. इससे पहले भारत ने वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा फैंस JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय टीम ने मेंस और विमेंस क्रिकेट में पाकिस्तान पर अपना दबदबा हमेशा दिखाया है. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के आंकड़े हर फॉर्मेट में शानदार रहे हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें, तो यहां पर भी भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे है. दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में कुल 16 मैच खेले हैं. इसमें से भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी20 में कभी बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है. ये दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी विश्व कप, एशिया कप और एशियन गेम्स जैसे ग्लोबल टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं.
टी20 विश्व के आंकड़ों की बात करें, तो उसमें भारतीय महिला टीम आगे है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 ही मैच जीत पाया है.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें 6-6 टीमें हैं. भारतीय महिला टीम ने अभी तक कुल 5 बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीती है. साल 2020 में भारतीय टीम रनर-अप रही थी. ऐसे में इस साल कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ट्रॉफी के इस सूखे को खत्म करना चाहेगी.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…