<
Categories: India News

एनआईएफ ग्लोबल सूरत का भव्य फैशन शो: भारतीय हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम

लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च हो चुकी कलेक्शन ने बढ़ाई शो की भव्यता, 11 सीक्वेंस में दिखी रचनात्मकता की झलक सूरत (गुजरात) [भारत], 11 जून: एनआईएफ ग्लोबल सूरत…

लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च हो चुकी कलेक्शन ने बढ़ाई शो की भव्यता, 11 सीक्वेंस में दिखी रचनात्मकता की झलक

सूरत (गुजरात) [भारत], 11 जून: एनआईएफ ग्लोबल सूरत की ओर से 23 मई की शाम 7 बजे बीपीएएच में आयोजित फैशन शो ने रचनात्मकता, शिल्पकला और आधुनिक डिजाइन का अनोखा संगम पेश किया। इस आयोजन में छात्र डिजाइनरों ने भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत से प्रेरित अपनी विशेष कलेक्शन मंच पर प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस फैशन शो की सबसे खास बात रही 11 सुविचारित और थीम आधारित सीक्वेंस, जिनमें डिजाइनरों की कल्पनाशीलता और कला कौशल की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में दो ऐसी विशेष कलेक्शन भी शामिल रहीं, जिन्हें पहले मुंबई के प्रतिष्ठित लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च किया जा चुका है, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

डिजाइनरों की प्रस्तुतियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, भारत की शाही विरासत तथा पारंपरिक कढ़ाई और हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को आधुनिक फ्यूजन सिल्हूट्स के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया। हर प्रस्तुति में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित मेल देखने को मिला।

एनआईएफ ग्लोबल सूरत का भव्य फैशन शो: भारतीय हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम -PNN

कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर कलेक्शन को जबरदस्त सराहना मिली। पूरे शो के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस मौके पर जूरी सदस्य के रूप में प्रसिद्ध फैशन विशेषज्ञ मनीष रेशमवाला, संगीता चौकसी और समता गौदानी मौजूद रहे। उन्होंने डिजाइनरों के काम का मूल्यांकन रचनात्मकता, कारीगरी, स्टाइलिंग और प्रस्तुति के आधार पर किया।

पूरा आयोजन न केवल फैशन का प्रदर्शन बना, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, हस्तशिल्प और आधुनिक सोच के संगम का एक प्रभावशाली मंच साबित हुआ, जिसने युवा डिजाइनरों की नई सोच और रचनात्मक दृष्टि को भी उजागर किया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST