<

IND vs PAK U19 WC 2026: वैभव से समीर तक… भारत-पाकिस्तान के 3-3 खिलाड़ी, अकेले मैच पलटने का रखते हैं दम

भारत की अंडर19 टीम और पाकिस्तान की अंडर 19 टीम 1 फरवरी को बुलावायो में आमने सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच देखने के लिए फैंस उत्साहित है.

IND vs PAK U19 WC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला कोई भी मुकाबला अपने आप में खास होता है, लेकिन जब बात अंडर-19 वर्ल्ड कप की हो तो रोमांच कई गुना बढ़ जाता है. ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में दोनों टीमें बुलावायो में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने और युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका भी है. मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित नजर आई है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने प्रभावित किया है. टीम की उम्मीदें काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने तेज शुरुआत देकर कई मैचों में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. उनका बेखौफ अंदाज पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना सकता है. वह 4 मैचों में 166 रन बना चुके हैं.

अभिज्ञान कुंदू पर नजरें

मिडिल ऑर्डर में अभिज्ञान कुंदू टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जा रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वह परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जानते हैं और पारी को संभालने की काबिलियत रखते हैं. वह 3 इनिंग्स में अब तक 183 रन बना चुके हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 80 का रहा है.

हेनिल पटेल ने किया प्रभावित

वहीं गेंदबाजी में हेनिल पटेल नई गेंद के साथ भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता मैच का रुख बदल सकती है. हेनिल ने इसी विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे. 4 मैच खेलते हुए वह अब तक कुल 10 विकेट चटका चुके हैं.

फॉर्म में समीर मिन्हास

दूसरी ओर पाकिस्तान भी कम मजबूत नहीं है. उनकी बल्लेबाजी की कमान समीर मिन्हास के हाथों में होगी, जिन्होंने हालिया मुकाबलों में बड़े स्कोर बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है. समीर 4 मैचों में 188 रन बना चुके हैं. उनका उच्चतम स्कोर 76 नाबाद का रहा है.

रजा और अब्दुल का कहर

तेज गेंदबाज अली रजा अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. उन्होंने सिर्फ 3.50 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं. जबकि अब्दुल सुब्हान मध्य ओवरों में विकेट निकालकर दबाव बनाने में माहिर हैं. 4 मैच खेलते हुए वह भी 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST