<

Vaibhav Sooryavanshi: पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तूफान, रिकॉर्ड देख आप भी रहे जाएंगे हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कई ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिससे क्रिकेट के बड़े दिग्गज भी हैरान हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अभी तक खामोश रहा है.

Vaibhav Suryavanshi Records: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा स्टार बनकर उभर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है. वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिससे क्रिकेट जगत के दिग्गज भी हैरान हैं. अब वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा टेस्ट होने वाला है. 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा. यह एक हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है, जिसमें सभी की निगाहें 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव सूर्यवंशी अकेले के दम पर किसी भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव की बल्लेबाजी पर फैंस का ध्यान रहेगा. वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो कभी नामुमकिन लगता था. आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड…

यूथ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन

वैभव सूर्यवंशी ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्यवंशी यूथ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 20 पारियों में 1,047 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने यूथ वनडे में भारत के लिए कुल 978 रन बनाए थे.

यूथ वनडे में सबसे तेज फिफ्टी

यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. पिछले साल वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 18 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने 17 जनवरी 2026 को 14 साल और 296 दिन की उम्र में U19 वर्ल्ड कप मैच बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की शानदार पारी खेली थी.

IPL में भी वैभव सूर्यवंशी का जलवा

अंडर-19 क्रिकेट के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने IPL में भी बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू किया था. इसके साथ वह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल और 23 दिन) में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक भी लगाया था, जिससे वह T20 क्रिकेट में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

वैभव सूर्यवंशी ने एरॉन जॉर्ज के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 227 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी. इस यूथ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं. टी20 क्रिकेट की बात करें, तो इस फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज खेलते हैं. उन्होंने अभी तक कुल 18 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 41.23 की औसत से 701 रन बनाए हैं. इनमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. 

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का टेस्ट

भारत और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे. हालांकि अभी तक वह पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. अभी तक वैभव सूर्यवंशी ने भारत की ओर से पाकिस्तान खिलाफ 3 यूथ वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 32 रन आए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 26 रन का है. ऐसे में वह 1 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST