IND vs PAK Women Asia Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 55 रन पर ढेर हो गई. जबकि भारत ने सिर्फ 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. पढ़िए, हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने क्या कहा.
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितम्बर को खेले गए मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 55 रनों पर ढेर हो गई. मैच के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताई और हार की मुख्य वजहें बताईं.
मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना काफी निराश नजर आईं. उन्होंने कहा कि उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जिसके कारण पूरी टीम दबाव में आ गई. फातिमा ने बताया कि उन्हें पता था कि पिच नई है और उनका इरादा एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही. उन्होंने साफ कहा कि जब आप जीतने के इरादे से मैदान में उतरते हैं, तो बहाने मायने नहीं रखते बल्कि नतीजा मायने रखता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आने वाले मैचों में बेहतर क्रिकेट खेलेगी और सेमीफाइनल में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेगी.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. टीम की ओर से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन (14 गेंद) और मुनीबा अली ने 13 रन (15 गेंद) बनाए. इसके अलावा गुल फिरोजा बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि आयशा जफर ने 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए. कप्तान फातिमा सना भी 7 गेंदें खेलने के बाद बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गईं.
भारत की ओर से श्री चरणी और क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन किया. चरणी ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं प्रेमा रावत ने 4 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और शेफली वर्मा ने 1 विकेट लिया.
Pakistan scored 55 runs losing 10 wkts in 18.1 overs,
India only needed 8.4 overs to reach 57/3 🤣 pic.twitter.com/dpSVve7LIm
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 5, 2026
56 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 8.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली. भारत की शुरुआत में शेफली वर्मा ने 6 गेंदों में 12 रन और स्मृति मंधाना ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए. वहीं प्रतिका रावल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गईं. भारत को शुरुआत में 3 झटके जरूर लगे, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण जीत दर्ज करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई. कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 गेंदों में 18 रन और दीप्ति शर्मा 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं. इस तरह भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान की तरफ से गिरे तीनों विकेट कप्तान फातिमा सना ने ही लिए. उन्होंने 1.4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…