<
Categories: खेल

‘घुटनों के बल…’ द. अफ्रीकी कोच के बयान से बवाल, 3 भारतीय दिग्गज बोले, ‘बदला…’

IND vs SA 2nd Test:दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कोनराड के ‘भारतीय टीम को घुटनों के बल लाने’ वाले बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम हार से बचने के लिए जूझ रही है, लेकिन मैच से ज़्यादा चर्चा कोनराड की भाषा पर हो रही है.

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कोनराड के ‘भारतीय टीम को घुटनों के बल लाने’ वाले बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम हार से बचने के लिए जूझ रही है, लेकिन मैच से ज़्यादा चर्चा कोनराड की भाषा पर हो रही है.

कोनराड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम चाहते थे कि भारत मैदान पर ज्यादा देर रहे, थके… और घुटनों के बल आ जाए (यह वाक्य मैं ‘चुरा’ रहा हूं.)’

उन्होंने इसके लिए ‘Grovel’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका उपयोग 1976 में इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने बेहद विवादित बयान में किया था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज को उसी शब्द से उकसाया था… और फिर सीरीज 0-3 से हार गए थे.

इसी ऐतिहासिक संदर्भ ने मामला गरमा दिया.

भारतीय दिग्गजों का पलटवार

  • अनिल कुंबले ने कहा कि मॉडर्न क्रिकेट में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं. उन्होंने कहा, ’50 साल पहले यही शब्द वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इस्तेमाल हुआ था और नतीजा सब जानते हैं.’
  • चेतेश्वर पुजारा बोले कि ऐसे कमेंट टीम को उकसाने का काम तो करते हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में इनकी चुभन महसूस होगी.
  • आकाश चोपड़ा ने इतिहास की सीधी याद दिलाते हुए कहा,
    ‘जब आखिरी बार यह शब्द बोला गया था, उसके बाद क्या हुआ, सभी को याद रखना चाहिए’.

    कॉनराड की बात ने लोगों को इसलिए चौंकाया, क्योंकि यह सिर्फ शब्दों के ऐतिहासिक मायने तक सीमित नहीं था. इसे एक ऐसे साउथ अफ्रीकी कोच ने कहा है, जिसकी टीम का भेदभाव के खिलाफ लड़ने का इतिहास है. अब देखना यह है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका इसे भीतर ही सुलझाता है या नहीं, लेकिन इस टिप्पणी ने एक ऐसी सीरीज में अनचाहा तनाव जरूर पैदा कर दिया है, जो अब तक विवादों से लगभग दूर थी.

    कॉनराड से पूछा गया था‌ कि उन्होंने पारी घोषित करने में देरी क्यों की और क्या इसका असर मैच के नतीजे पर पड़ सकता है? उन्होंने कहा कि टीम नई गेंद का सही इस्तेमाल चाहती थी, ताकि अगली सुबह उन्हें हार्ड और नई गेंद मिल सके. अपनी रणनीति समझाते हुए उन्होंने बताया कि शाम के समय पिच पर पड़ने वाली परछाइयों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, इसलिए वे जल्दी घोषणा नहीं करना चाहते थे और उस मौके को गंवाना नहीं चाहते थे.

    साउथ अफ्रीका 2000 के बाद से भारत में कोई सीरीज नहीं जीत पाया है. पिछले हफ़्ते कोलकाता में 2010 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मैच जीतने के बाद अब गुवाहाटी में भी उसका दबदबा दिख रहा है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST