<
Categories: खेल

IND vs SA 3rd ODI: सुंदर का कटा पत्ता, तिलक को मौका… साउथ अफ्रीका के भी 2 स्टार खिलाड़ी बाहर, देखें Playing 11

IND vs SA 3rd ODI: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे में कई बदलाव किए गए हैं. प्रोटियाज की टीम के 2 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं, उनकी जगह पर अन्य 2 खिलाड़ियों को मौका मिला है. वहीं, भारतीय टीम में भी बदलाव हुए हैं.

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में शुरू होने वाला है. इस मैच में आखिरकार 2 साल से ज्यादा समय के बाद टीम इंडिया ने वनडे में टॉस जीत लिया है. कप्तान केएल राहुल ने तीसरे वनडे में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया. दोनों टीमों ने तीसरे वनडे के लिए कुछ बदलाव किए हैं. भारतीय टीम से वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को शामिल किया गया है. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में 3 बड़े बदलाव किए गए हैं.
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन का शामिल किया है. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11..

क्यों बाहर हुए सुंदर?

वाशिंगटन सुंदर को शुरुआती 2 वनडे मैच में खिलाया गया, लेकिन वे अपना ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए. सुंदर ने बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा योगदान नहीं दिया. पहले वनडे में सुंदर ने 19 गेंदों में 13 रन और दूसरे वनडे में 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. दोनों वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर एक भी विकेट नहीं ले पाए. इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने तीसरे वनडे से उन्हें बाहर करने का फैसला लिया.
सुंदर की जगह तिलक वर्मा को तीसरे वनडे में मौका दिया गया है. वे निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और टीम को मजबूती दे सकते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर तिलक वर्मा गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के 2 स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी, दोनों ही खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीसरे वनडे में नहीं खेल रहे हैं. बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बर्गर को गेंदबाजी करते वक्त दाहिनी हैमस्ट्रिंग में दर्द हुआ था. वहीं, टोनी रन चेज करने के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था. शुक्रवार को दोनों का खिलाड़ियों का स्कैन हुआ, जिसमें चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई.

तीसरे वनडे में भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST