<

IND vs SA: तीसरे T20 में वरुण चक्रवर्ती मचाएंगे धमाल, बुमराह-अर्शदीप भी छूट जाएंगे पीछे

IND vs SA 3rd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है. वह भारत के दिग्गज गेंदबाज बुमराह और अर्शदीप को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्माशाला में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती के पास टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनने का मौका है. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए हैं. इस लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना सकते हैं.
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान वरुण ने 29 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 49 विकेट हासिल किए हैं. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला टी20 मैच में 1 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं, तो उनके 50 विकेट पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ वह 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 50 विकेट पूरे करेंगे.

बुमराह-अर्शदीप को छोड़ देंगे पीछे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला वरुण चक्रवर्ती के टी20 इंटरनेशनल का 32वां मैच होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 2 टी20 मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट हासिल किए हैं. अगर वह तीसरे मैच में 1 विकेट लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. इस मामले में वरुण चक्रवर्ती भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप को पीछे छोड़ देंगे. भारत की ओर से सबसे तेज 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है. उन्होंने 30 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 33 मैच, रवि बिश्नोई ने 33 मैच, युजवेंद्र चहल ने 34 मैच और जसप्रीत बुमराह ने 41 मैचों में यह आंकड़ा छुआ था.

टी20 रैंकिंग में नंबर-1

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया में वापसी करने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. मौजूदा समय में वह टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. बता दें कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत कुलदीप यादव का है. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 13.34 की औसत से विकेट चटकाए हैं. इस मामले में वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 15.38 की औसत से विकेट लिए हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में खेला जाएगा. फिलहाल 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए भारत को 51 रनों से शिकस्त दी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST