7 बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें निर्विरोध चुना गया है. सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दीं.
BJP President Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुना गया है. सीएम योगी पंकज चौधरी के प्रस्तावक रहे. नामांकन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे थे. उनके प्रस्तावकों में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल थे. इस पद के लिए पंकज चौधरी के अलावा किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था. इस तरह वे यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल इकलौते उम्मीदवार थे और उन्हें निर्विरोध चुना गया है.
आज दोपहर लखनऊ के बीजेपी दफ्तर में पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत तमाम नेता और मंत्री शामिल रहे.
केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
बता दें कि 61 साल के पंकज चौधरी प्रभावशाली कुर्मी समुदाय से आते हैं, जो राज्य में सबसे प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समूहों में से एक हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है. उनसे पहले ये पद स्वाति सिंह के पास था. वे गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं. उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत स्थानीय राजनीति से की ती. उन्होंने सन्. 1989 में गोरखपुर नगर निगम चुनाव जीता और बाद में उप महापौर बने. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान हरि शंकर तिवारी, वीरेंद्र शाही, अखिलेश सिंह और हर्षवर्धन सिंह जैसे नेताओं को चुनाव में मात दी. पंकज चौधरी वर्तमान समय में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सात बार के सांसद हैं.
पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी माना जाता है. ये 7 जुलाई, 2023 को गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के दौरान साफ दिखा था. इस दौौरान प्रधानमंत्री बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के चौधरी के आवास पर गए थे। बता दें कि पंकज चौधरी का घर गोरखपुर में घंटाघर के पास हरिवंश गली में है, वहां जाने के लिए संकरी गलियों से गुजरना पड़ता है, जहां गाड़ियां नहीं जा सकतीं. इसलिए प्रधानमंत्री का काफिला लगभग 200 मीटर दूर रुक गया. वहां से पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चौधरी के घर तक पैदल गए थे.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…