<

IND vs SA 3rd T20: धर्मशाला के पहाड़ों में खोए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी… कोच को रद्द करनी पड़ी मीटिंग, क्या है माजरा?

IND vs SA 3rd Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच से पहले प्रोटियाज टीम के कोच को खिलाड़ियों के साथ अपनी मीटिंग रद्द करनी पड़ी. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच ने इसकी जानकारी दी.

IND vs SA 3rd Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाने वाला है. यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इस बीच शनिवार को साउथ अफ्रीकी टीम के साथ एक परेशानी हो गई. इसके चलते साउथ अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड को खिलाड़ियों के साथ मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी.
दरअसल, तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के खूबसूरत मैदान एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा,जो दुनिया के सबसे सुंदर मैदानों में से एक है. इस स्टेडियम से धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियां दिखाई देती हैं. ऐसे में जब भी कोई टीम इस मैदान पर खेलने के लिए आती है, तो अक्सर खिलाड़ी घूमने के लिए पहाड़ो में निकल जाते हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी पहाड़ों में खोए

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मुकाबले के लिए पहले ही दोनों टीमें धर्मशाला के मैदान पर पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमें अलग-अलग समय पर मैदान की पिच पर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस बीच साउथ अफ्रीकी कोच को थोड़ी परेशानी हुई. दरअसल, कोच शुक्री कॉनराड टीम मीटिंग करने के लिए बैठे, तो उन्हें पता चला कि टीम के कई खिलाड़ी पहाड़ों में हाइकिंग करने यानी घूमने के लिए चले गए हैं. इसके चलते उन्हें टीम के साथ मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी. शनिवार को साउथ अफ्रीका के कोच ने बताया कि यहां काफी ठंड है. हम सभी यहां पहाड़ों के बीच रुके हुए हैं. कोच कॉनराड ने बताया, आज मैं सुबह उठा, तो ठंड का एहसास हुआ. ये शानदार जगह है. मुझे हमारी मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी, क्योंकि हमारी टीम के कई खिलाड़ी पहाड़ों में घूमने गए हैं, लेकिन ये बहुत शानदार जगह है.

हिल स्टेशन घूमने जाते हैं खिलाड़ी

बता दें कि धर्मशाला से कुछ दूर ऊपर की तरफ मैक्लॉडगंज है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इसके लगभग दो किलोमीटर ऊपर धर्मकोट है, जो अपने शांत वातावरण और खूबसूरती के लिए मशहूर है. यहां से त्रियूंड ट्रैक शुरू होता है, जो ट्रैकिंग के लिए काफी अच्छी जगह है. जब भी कोई टीम धर्मशाला के मैदान में खेलने के लिए आती है, तो खिलाड़ी यहां पर घूमने के लिए जाना चाहती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के भी कई खिलाड़ी पहाड़ों में हाइकिंग के लिए चले गए.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें धर्मशाला में तीसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. इस मैच में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी. इस सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को शिकस्त दी. टी20 सीरीज से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज भी खेली गई है. साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जबकि वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की. अब दोनों टीमों टी20 सीरीज के लिए भिड़ रही हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST