South Movies: साउथ सिनेमा की फिल्मों को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिलता है. साल 2025 में साउथ की 3 फिल्मों ने मिलकर 1300 करोड़ से भी ज्यादा कारोबार करके दिखाया है.
South Movies
South Films : साल 2025 भी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और जल्द ही हम एक नए साल का स्वागत करने वाले हैं. आने वाले साल में सिनेमाघरों में कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दस्तक देंगी, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. राजा साब, लव एंड वॉर,टॉक्सिक और रामायण और जैसी बड़ी फिल्मों को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. नए साल में प्रवेश करने से पहले आइए, 2025 के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डाल लेते हैं.
इस साल बॉलीवुड में कई बड़े बजट और चर्चित प्रोजेक्ट रिलीज हुए, लेकिन कमाई के मामले में सिर्फ छावा, सैयारा और धुरंधर ने मेकर्स को मालामाल कर दिया. साल 2025 में रिलीज हुई साउथ फिल्मों में जहां एक तरफ संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ दमदार एक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभाई. आखिर कौन-सी तीन साउथ फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया.
लोककथाओं को बड़े पर्दे पर इस तरह उतारना कि दर्शक उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं, यह कला बहुत कम फिल्मों में देखने को मिलती है और ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 इसका बेहतरीन उदाहरण है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने आध्यात्म, परंपरा और कला के गहरे रंगों को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 851.89 करोड़ का कारोबार किया था.
भारतीय सिनेमा में कई सुपरहीरो फिल्मों पर चर्चा होती है. लेकिन साउथ की फिल्म लोका ने लोगों की सोच को बदलकर रख दिया. चंद्रा ने अपने निडर अंदाज और मजबूत अभिनय से कहानी को नई ऊंचाई दी, जिसकी बदौलत यह फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब चर्चा में रही. लोका ने दुनियाभर में 303.67 करोड़ तक का कलेक्शन किया है.
इस लिस्ट में तीसरा नाम फिल्म दे कॉल हिम ओजी का है. पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ये एक गैंगस्टर बेस्ड स्टोरी थी.जिसने दुनिया भर में 290 करोड़ रुपए कमाए थे. इसकी के साथ इन तीनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन 1,384 करोड़ है. वहीं इनसे पहले भी साउथ ने कई बड़ी-बड़ी हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतारी हैं.
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…