<
Categories: खेल

हार्दिक की वापसी, गिल का कमबैक… साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Ind vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद वापसी कर रहे हैं.

Ind vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हुए शुभमन गिल भी टीम में कमबैक कर रहे हैं. वहीं, स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
टीम इंडिया स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

हार्दिक-गिल की वापसी

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की वापसी हुई है. शुभमन गिल हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसकी वजह से गिल दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे. वहीं, हार्दिक पांड्या लगभग 2 महीने बाद वापसी कर रहे हैं. वह एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे. हालांकि अब वह पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. हार्दिक ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए खेलते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी के बदौलत बड़ौदा ने पंजाब को 5 विकेट से हराया. इस मैच में हार्दिक ने 1 विकेट भी लिया और अपनी फिटनेस का परिचय दिया.

रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रिंकू को शामिल नहीं किया गया है. उन्हें 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है. ऐसे में रिंकू सिंह के फैंस को थोड़े नाराज हो सकते हैं. बता दें कि रिंकू सिंह ने भारतीय टीम बतौर फिनिशर अपनी जगह बनाई थी, लेकिन टीम में बढ़ते ऑलराउंडरों की संख्या की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पाता था. ऐसे में अब उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है.

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टी20 स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स.

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका 6 दिसंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा, जिसके बाद 9 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा. कुल 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच कटक में खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा टी20 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा टी20 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा टी20 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवा टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST