<
Categories: खेल

विराट कोहली हर शतक के बाद चूमते हैं खास लॉकेट! आखिर ‘वनडे किंग’ का इससे इतना लगाव क्यों? क्या है इसकी खासियत? जानिए…

Virat Kohli 53rd ODI Century: क्रिकेट किंग विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने लगातार अपना दूसरा शतक पूरा किया है. वह हर शतक को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. कोहली शतक जड़ने के बाद अपने लॉकेट को चूमते हैं. आखिर उनके लॉकेट में कौन सी खासियत है, जिसे वह इतना कीमती मानते हैं?

Virat Kohli 53rd ODI Century: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साउथ अफ्रीका और भारत (ind vs sa) का मैच चल रहा है. इस विराट कोहली (Virat Kohli) ने लगातार दूसरे वनडे मैच में अपना शतक पूरा किया है. कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा चुके हैं. उन्होंने इस मैच में 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 शानदान चोके भी लगाई. मैच में उनका स्ट्राइक रेक करीब 110 के आसपस रहा. इससे पहले रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट ने 135 रनों की शानदारी पारी खेली थी. 

कोहली का विराट जश्न

किंग कोहली शतक लगाने के बाद शानदार तरीके से उसका जश्न मनाते हैं. कोहली का ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है. वह हर शतक के बाद गले से लॉकेट निकालकर उसे चूमते हुए नजर आते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. विराट को अपने इस लॉकेट से इतना ज्यादा लगाव क्यों है?

क्यों खास है कोहली का लॉकेट?

दरअसल, विराट कोहली जिस लॉकेट को अपने गले में पहनते हैं, वह उनकी वेडिंग रिंग है. इस लॉकेट के बारे में कमेंटेटर हर्षा भोगले भी विस्तार से बता चुकी है. हर्षा भोगले ने एक बार कहा था कि ये विराट के प्यार की निशानी है. वह जब भी शतक लगाकर अपने लॉकेट को चूमते हैं, तो वह ऐसा कर अपने पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हैं. विराट और अनुष्का हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद और प्यार करते हैं. लोगों के लिए वह प्यार की एक मिसाल पेश करते हैं. अनुष्का हमेशा विराट के साथ खड़ी रहती हैं. 

लॉकेट चूमकर क्यों जश्न मनाते हैं विराट?

विराट कोहली को पहली बार जनवरी साल 2018 में लॉकेट को चूमकर सेलिब्रेट करते हुए देखा था. उस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 153 रन की पारी खेली थी. इसी साल फिर वापस उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 22वां टेस्ट शतक जड़ा था. इस दौरान भी वह लॉकेट को चूमते हुए नजर आए थे. 

वर्ल्ड कप की तैयारी में किंग कोहली

बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह अब केवल वनडे मैच खेलते हैं. उनका ध्यान अब सिर्फ वर्ल्ड कप 2027 पर है. जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त तौर पर करने वाले हैं. विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं. कोई अन्य खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड के आसपास भी नजर नहीं आता है. हालांकि इस साल अक्तूबर में विराट कोहली का फॉर्म थोड़ा बेकार जरुर हुआ था. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार 2 वनडे मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे सीरीज में धमाकेदार वापसी की और टीम को जीत दिलाई. वहीं अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 वनडे मैचों में लगातार शतक जड़ दिया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:31:04 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST