भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट से पहले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच प्लेइंग-11 में जगह को लेकर मुकाबला है. आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए.
जुरेल या सरफराज किसे मिलना चाहिए मौका?
ध्रुव जुरेल को अनुभव का फायदा
ध्रुव जुरेल 4 अगस्त से ही श्रीलंका में टीम इंडिया के साथ हैं. उन्होंने टीम के प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लिया और तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में भी खेले. ऐसे में श्रीलंका की परिस्थितियों और पिच को समझने के मामले में उन्हें सरफराज पर बढ़त मिल सकती है. दूसरी ओर, सरफराज की सबसे बड़ी ताकत रेड गेंद के क्रिकेट का अनुभव है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं. साथ ही, स्पिन गेंदबाजों को खेलने की उनकी क्षमता श्रीलंका में भारत के लिए काफी काम आ सकती है.
आंकड़ों में कौन आगे?
सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. 11 पारियों में उनके नाम 371 रन हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन है. वहीं, ध्रुव जुरेल ने 10 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 478 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन है. आंकड़ों में जुरेल आगे हैं, लेकिन सरफराज का घरेलू क्रिकेट का अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है. अब देखना होगा कि गाले टेस्ट में कप्तान और टीम मैनेजमेंट छठे नंबर पर किसे मौका देते हैं.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…