<

IND vs SL: क्या कोलंबो में जीत दर्ज करेगी टीम इंडिया या श्रीलंका करा लेगा मैच ड्रॉ? Sonal Dinusha ने बढ़ाई भारत की टेंशन!

IND vs SL 2nd Test Day 5: कोलंबो टेस्ट में सोनल दिनुषा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! जानिए मैच ड्रॉ या हारने पर WTC फाइनल के समीकरण और भारत के PCT पर क्या असर पड़ेगा.

भारतीय टीम कोलंबो टेस्ट में मुश्किल में नजर आ रही है. श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला टीम इंडिया पर ही भारी पड़ता दिख रहा है. सोनल दिनुषा ने लगातार चौथी पारी में फिफ्टी जमाकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. वे एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए हैं, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में भारत की टेंशन बढ़ गई है.

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन तक श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके थे, लेकिन पांचवें दिन सोनल दिनुषा और केशरा नुवंता ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर तरसाया. दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी मैच को ड्रॉ की तरफ ले जाती दिख रही है. अगर यह मुकाबला ड्रॉ होता है या भारत हार जाता है, तो WTC के समीकरण पर इसका क्या असर पड़ेगा, आइए आसान शब्दों में समझते हैं.

उससे पहले बात करते हैं सोनल दिनुशा की जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को पानी पिला दिया है.

सोनल दिनुषा बने भारतीय टीम के लिए बड़ी रुकावट

सोनल दिनुषा इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा साबित हुए हैं. उन्होंने लगातार 4 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 100 और 84 रन बनाए थे. वहीं, कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 103 रन बनाने के बाद अब दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 212 गेंदों में 103 रन बना लिए थे. वहीं उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं लाहिरू कुमारा जिन्होंने 70 गेंद खेलकर भारतीय गेंदबाजों को खूब थका रहे हैं.

WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा?

फिलहाल भारत 53.33 के पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ WTC टेबल में पांचवें स्थान पर है. अगर कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहता है या श्रीलंका जीत जाता है, तो भारत की रैंकिंग पर तुरंत कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अंक प्रतिशत को नुकसान पहुंचेगा.

मैच ड्रॉ होने पर: मुकाबला ड्रॉ रहने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे. WTC की रैंकिंग पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) से तय होती है. ऐसे में रैंकिंग न बदलने के बावजूद भारत का PCT 53.33 से घटकर 51.51 पर आ जाएगा, जो फाइनल की रेस के लिहाज से सही संकेत नहीं है.

भारत की हार पर: पांचवें दिन भारत के हारने की संभावना काफी कम है, क्योंकि श्रीलंका की कोशिश मैच को ज्यादा से ज्यादा खींचकर ड्रॉ कराने की है. फिर भी, अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है, तो उसका PCT गिरकर 48.48 रह जाएगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST