<

सिगरेट की गंध से परेशान युवती ने दिया जॉब से रिजाइन, इस्तीफे में बताया कारण, Video Viral

ऑफिस में सिगरेट की बदबू और धुएं से परेशान जाह्नवी नाम की एक युवती ने नौकरी छोड़ दी. उनका रेजिग्नेशन ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो चर्चा का विषय बन गया.

नौकरी छोड़ने की वजह आमतौर पर कम सैलरी, बॉस का रवैया, काम का ज्यादा दबाव या बेहतर अवसर होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक रिजिगनेशन लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें नौकरी छोड़ने की वजह सिगरेट बताई गई है. 

जानवी छाबड़ा नाम की एक युवती ने ऑफिस में फैलने वाली सिगरेट की बदबू और धुएं से परेशान होकर नौकरी छोड़ने का फैसला किया. आइए जानते हैं उनके इस्तीफे में ऐसा क्या खास था, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

ईमेल में बताया कारण

एक्स यूजर जाह्नवी छावड़ा ने कंपनी मैनेजमेंट को भेजे अपने इस्तीफे का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी में उनका आखिरी दिन 25 अगस्त 2026 होगा. अपने ईमेल में जाह्नवी ने लिखा कि वह सिगरेट की बदबू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं. उन्होंने इसे सहने और एडजस्ट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनके लिए यह संभव नहीं रहा. 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बदलाव उन्हें नहीं, बल्कि उन लोगों को करना चाहिए, जिनकी वजह से यह परेशानी पैदा हो रही है. उनका यही बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया.

ऑफिस में कहां होती थी स्मोकिंग?

पोस्ट वायरल होने के बाद ऑनलाइन कई यूजर ने जाह्नवी से कई सवाल पूछे। एक यूजर ने जानना चाहा कि क्या उनके सहकर्मी ऑफिस के अंदर ही सिगरेट पीते थे, इसके जवाब में जाह्नवी ने बताया कि कुछ लोग पैंट्री रूम और डायनिंग एरिया में स्मोक करते थे. हालाँकि, इसके बाद वे लॉबी में आकर बैठ जाते थे. इससे सिगरेट की गंध आसपास के पूरे इलाके में फैल जाती थी. जाह्नवी ने बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने मास्क लगाकर काम करने की कोशिश भी की, लेकिन इससे भी समस्या हल नहीं हुई. लगातार पैसिव स्मोकिंग उनके लिए परेशानी का कारण बनी रही.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जाह्नवी का पोस्ट वायरल होते ही इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. एक ओर जहां ज्यादातर यूजर्स ने उनके फैसले का समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पैसिव स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है और कर्मचारियों को काम की जगह पर साफ हवा मिलनी चाहिए. इसके अलावा कई यूजर्स ने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर नो-स्मोकिंग पॉलिसी है, तो पैंट्री और लॉबी जैसी कॉमन जगहों पर स्मोकिंग कैसे हो रही थी. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी छोटी बात पर नौकरी छोड़ना सही फैसला नहीं है. इसके बावजूद ज्यादातर प्रतिक्रियाएं जाह्नवी के समर्थन में ही नजर आईं. लोगों ने कहा कि नौकरी जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य से समझौता करना भी सही नहीं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST