Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs USA T20 WC: ईशान-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, बुमराह होंगे बाहर… अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

IND vs USA T20 WC: ईशान-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, बुमराह होंगे बाहर… अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत बनाम यूएसए: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. देखें भारत और यूएसए की संभावित प्लेइंग-11...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 7, 2026 10:25:12 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs USA T20 WC: 7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका (USA) के खिलाफ मुंबई में खेलेगी. यह मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच के साथ विश्व कप की शुरुआत करेगी. इस बीच टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर से जूझ रहे हैं. इसके चलते भारतीय टीम की मैनेजमेंट बुमराह को पहले मैच में रेस्ट देने पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि बुमराह यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. मोहम्मद सिराज को शुक्रवार को ही टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है. दरअसल, तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी…

ईशान-अभिषेक करेंगे ओपनिंग

भारतीय टीम पिछले कई महीनों से शानदार फॉर्म में चल रही है. ऐसे में कोच गौतम गंभीर टीम की प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे. इंजरी से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने मैदान पर वापसी की है. ऐसे में उनका खेलना तय माना जा रहा है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है. फॉर्म को देखते हुए कोच गंभीर संजू सैमसन से पहले ईशान किशन को प्लेइंग-11 में प्राथमिकता देंगे. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. ईशान ने अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में तूफानी शतक भी लगाया था. वहीं, संजू सैमसन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. फिलहाल वह अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप के पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.

मोहम्मद सिराज को मिलेगी जगह?

गेंदबाजी की बात करें, तो भारतीय टीम 3 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है. अगर पहले मुकाबले से जसप्रीत बुमराह बाहर होते हैं, तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय है. वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम इंडिया का उप-कप्तान अक्षर पटेल स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

यूएसए की संभावित प्लेइंग-11

सैतेजा मुक्कमल्ला, ऐंड्रियस गौस (विकेटकीपर), शयन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रांजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs USA T20 WC: ईशान-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, बुमराह होंगे बाहर… अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 7, 2026 10:25:12 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS