<

IND vs WI 1st ODI Playing 11: भारत ने जीता टॉस, इस धाकड़ युवा खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका; देखिए प्लेइंग 11

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी. पंजाब के स्टार बल्लेबाज कर रहे हैं डेब्यू. जानें तिरुवनंतपुरम वनडे के लिए भारत और वेस्टइंडीज की पूरी प्लेइंग 11.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है और दूधिया रोशनी (लाइट्स) में बल्लेबाजी करना और आसान हो सकता है, इसलिए टीम ने लक्ष्य का पीछा करने को तरजीह दी है. टीम संयोजन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में चार मुख्य गेंदबाज और दो ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं.

इस मुकाबले से पंजाब के आक्रामक बल्लेबाज नमन धीर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले नमन धीर को कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौंपी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर ब्रार, प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जांगू, जुएल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

8th Pay Commission: क्या सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर हुआ कोई बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़ी अपडेट

8वें वेतन आयोग की बैठकों, विभिन्न राज्यों के दौरों, कंसलटेंट नियमों में बदलाव और फिटमेंट…

Last Updated: September 27, 2026 15:16:02 IST

Bigg Boss 20 Eviction: ईशा रिखी या यंग डीएसए… कौन होगा घर से बाहर? एविक्शन को लेकर बड़ा दावा

Bigg Boss 20 Eviction: 'बिग बॉस 20' में ईशा रिखी के एविक्शन की चर्चा तेज…

Last Updated: September 27, 2026 15:11:15 IST

पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, गांव में आमने-सामने आए दो पक्ष; लाठी-डंडे चलने से 2 घायल

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 27, 2026 15:04:45 IST

Delhi News: संबंध बनाने से किया मना तो की मारपीट, मोबाइल भी छीना; ग्रेटर कैलाश में युवती ने लगाए IAS ऑफिसर के बेटे पर गंभीर आरोप

ग्रेटर कैलाश-2 स्थित अपने घर में 22 वर्षीय एक महिला ने मारपीट, धमकियों और आईफोन…

Last Updated: September 27, 2026 14:50:04 IST

सड़क की ओर बढ़ा 3 साल का मासूम, तभी आई स्कॉर्पियो और मचा कोहराम; Video Viral

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: September 27, 2026 14:42:54 IST