<
Categories: खेल

Who is Naman Dhir: कौन हैं 26 साल के नमन धीर? MI के धाकड़ बल्लेबाज की टीम इंडिया में एंट्री, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाएंगे धमाल

Naman Dhir Debut: पंजाब के 26 साल की नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. IPL और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका मिला.

Naman Dhir Debut: पंजाब के 26 साल के क्रिकेटर नमन धीर ने रविवार, 27 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने नमन को उनकी पहली इंडिया कैप सौंपी.

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया दम

नमन धीर 2024 से इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. IPL में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है. अब तक 37 IPL मैचों में नमन ने 710 रन बनाए हैं. 2026 के IPL सीजन में भी उन्हें मुंबई की टीम ने सभी 14 मुकाबलों में मौका दिया. इस दौरान उन्होंने 318 रन बनाए. उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली.

4 लिस्ट A मैचों में 351 रन

भारत के लिए डेब्यू करने से पहले नमन ने 14 लिस्ट A मैच खेले थे. 11 पारियों में उनके नाम 351 रन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन है. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 7 विकेट भी लिए हैं. नमन ने अब तक 20 फर्स्ट-क्लास और 61 टी20 मैच भी खेले हैं. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके नाम 669 रन और 17 विकेट हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में वह 1,222 रन बना चुके हैं.

शेर-ए-पंजाब लीग में मचाया तहलका

नमन का हालिया प्रदर्शन उनके चयन की सबसे बड़ी वजहों में से एक रहा. शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले सीजन में उन्होंने अमृतसर सूरमास के लिए 10 मैचों में 655 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 72.78 और स्ट्राइक रेट 217.61 रहा. 8 सितंबर को मोहाली किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में 173 रन की तूफानी पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें:  IND vs WI Weather Report: ये चीज बिगाड़ सकती है भारत का खेल, जानें तिरुवनंतपुरम के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

IND VS WI प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कोहली और रोहित आज बल्ले से मचाएंगे धमाल, जानें कब शुरू होगा मुकाबला; कहां देखें मैच?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

8th Pay Commission: क्या सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर हुआ कोई बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़ी अपडेट

8वें वेतन आयोग की बैठकों, विभिन्न राज्यों के दौरों, कंसलटेंट नियमों में बदलाव और फिटमेंट…

Last Updated: September 27, 2026 15:16:02 IST

Bigg Boss 20 Eviction: ईशा रिखी या यंग डीएसए… कौन होगा घर से बाहर? एविक्शन को लेकर बड़ा दावा

Bigg Boss 20 Eviction: 'बिग बॉस 20' में ईशा रिखी के एविक्शन की चर्चा तेज…

Last Updated: September 27, 2026 15:11:15 IST

पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, गांव में आमने-सामने आए दो पक्ष; लाठी-डंडे चलने से 2 घायल

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 27, 2026 15:04:45 IST

Delhi News: संबंध बनाने से किया मना तो की मारपीट, मोबाइल भी छीना; ग्रेटर कैलाश में युवती ने लगाए IAS ऑफिसर के बेटे पर गंभीर आरोप

ग्रेटर कैलाश-2 स्थित अपने घर में 22 वर्षीय एक महिला ने मारपीट, धमकियों और आईफोन…

Last Updated: September 27, 2026 14:50:04 IST

सड़क की ओर बढ़ा 3 साल का मासूम, तभी आई स्कॉर्पियो और मचा कोहराम; Video Viral

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: September 27, 2026 14:42:54 IST