IND vs ZIM 3rd T20I Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जानें कहां देख सकेंगे लाइव...
भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग.
IND vs ZIM 3rd T20I Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले 2 मैचों में भारतीय टीम ने लगातार जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त दी.
अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जो 26 जुलाई यानी रविवार को होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल कर जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…
भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच तीसरा T20I मुकाबला 26 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा, जो हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी शाम 4 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट Unite8 स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FANCODE) पर उपलब्ध होगी, जहां पर आप मोबाइल या लैपटॉप में मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
अगर आप भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला फ्री (FREE) में देखना चाहते हैं, तो भारत में आप फ्री में DD स्पोर्ट्स पर मैच का आनंद ले सकते हैं.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, इनोसेंट कैया और तफदजवा त्सिगा.
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…