<

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को कितने रन से देनी होगी मात? बाद में आई बैटिंग, तो इतने ओवर में चेज जरूरी; क्या है भारत की जीत का फॉर्मूला?

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को करो या मरो का मुकाबला होगा. भारतीय टीम को इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. जानें भारत के सेमीफाइनल में जाने का फॉर्मूला...

IND vs ZIM Match: भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मैच करो या मरो का मुकाबला होगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, जिससे प्वाइंट्स टेबल का समीकरण टीम इंडिया के हित में हो सके. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) काफी खराब हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी. सेमीफाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम को सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना होगा. इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रही वेस्टइंडीज की टीम को भी शिकस्त देनी होगी. अगर भारतीय टीम को बिना दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहे सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर अपना NRR सुधारना होगा. ऐसे में आइए समझें भारत के लिए सेमीफाइनल का फॉर्मूला…

जिम्बाब्वे को कितने रन से हराना होगा?

अगर सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है. फिर भारत भी अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो तीन टीमों के खाते में 4-4 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में बेहतर NRR वाली टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. भारतीय टीम (Team India) का NRR पहले से ही निगेटिव में है. ऐसे में भारत को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतना होगा. अगर एक भी हार मिली, तो भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. भारत का अगला मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. इस मैच में अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे 220 के आसपास रन बनाने होंगे. फिर जिम्बाब्वे को 120 या उससे पहले ऑलआउट करना होगा. इससे भारत को 100 या उससे ज्यादा रन से जीत मिलेगी. इससे भारतीय टीम बिना दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहे सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी. आसान शब्दों में कहें, तो भारत को अपना NRR पॉजिटिव में करने के लिए जिम्बाब्वे को कम से कम 77 रनों से हराना होगा.

कितने ओवर में करना होगा चेज?

अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टारगेट चेज करती है, तो जल्दी लक्ष्य हासिल करना होगा. अगर जिम्बाब्वे 150-160 रन बनाता है, तो भारत को अपना NRR सुधारने के लिए टारगेट को 11 ओवर में चेज करना होगा.
  • 101 रन – 7.1 ओवर में चेज करना होगा
  • 121 रन – 8.1 ओवर में चेज करना होगा
  • 141 रन – 10 ओवर में चेज करना होगा
  • 161 रन – 11.3 ओवर में चेज करना होगा
  • 181 रन – 12.5 ओवर में चेज करना होगा

भारत के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम?

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है. अब भारत के पास आखिरी मौका है अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. इसके लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बल्ले से तूफानी पारियों की जरूरत है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ किस तरह का खेल दिखाती है.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST