Anil Ambani Abode: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल अंबानी के घर को अस्थाई रूप से अटैच कर लिया है.
अनिल अंबानी का घर अबोड अंदर से कैसा दिखता है, कीमत से लेकर डिजाइन तक यहां जानें सबकुछ
अनिल अंबानी का घर: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत ईडी उनकी प्रॉपर्टी को अटैच कर रहा है. इसी के तहत बुधवार को अनिल अंबानी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई.
ईडी ने उनके 17-मंज़िला मुंबई घर ‘Abode’ को अस्थाई रूप से अटैच कर लिया है.अनिल अंबानी का घर ‘Abode’ देश के सबसे महंगे घरों में से एक है, जो किसी महल से कम नहीं है.
66 साल के अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के खिलाफ ईडी की कार्रवाई जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड केस में अब तक जब्त की गई प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ₹15,700 करोड़ तक पहुंच गई है. ताजा एक्शन में ईडी ने उनके मुंबई वाले घर को अस्थाई रूप से अटैच किया है. जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस लग्जरी इमारत के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक टेम्पररी अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया गया है.
मुंबई के पाली हिल इलाके में मौजूद अनिल अंबानी का एबोड हाउस देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत 3716.83 करोड़ रुपये है, जबकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. जानकारी के अनुसार, इस घर में अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी और उनका पूरा परिवार रहता है.
अनिल अंबानी का एबोड किसी महल से कम नहीं है. लग्ज़री सुविधाओं से लैस हर मंज़िल शानदार है. यह लगभग 16,000 स्क्वायर फीट में फैली 17 मंजिला इमारत है. 66 मीटर ऊंची इस इमारत को देश की सबसे ऊंची प्राइवेट बिल्डिंग्स में से एक भी माना जाता है. इसके अलावा, आपको बताते चलें कि एबोड बाहर से जितना खूबसूरत दिखता है, अंदर से भी उतना ही लग्ज़री और खूबसूरत है. सुविधाओं की बात करें तो अनिल अंबानी के घर की छत पर एक हेलीपैड है। इसके अलावा, इसमें एक जिम, स्पा और स्विमिंग पूल भी है, जो एक महल जैसा एहसास देता है.
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के इस घर की बालकनी से सनराइज और सनसेट का शानदार नजारा दिखता है. दूसरी सुविधाओं में अनिल अंबानी लग्जरी कार कलेक्शन के लिए काफी जगह और एक बड़ा लाउंज एरिया है जो रॉयल टच देता है.
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…