<

Inderjit Singh Bindra: BCCI के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का निधन, जानें भारतीय क्रिकेट के लिए उनके बड़े योगदान

Inderjit Singh Bindra: BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाने का काम किया. जानें कौन थे इंद्रजीत सिंह बिंद्रा...

Inderjit Singh Bindra: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का रविवार (25 जनवरी) को निधन हो गया. वह काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. इंद्रजीत बिंद्रा ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आई एस बिंद्रा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के एक दिग्गज के निधन पर गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति.’ इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है. वह भारतीय क्रिकेट प्रशासन के एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे. इंद्रजीत बिंद्रा साल 1993 से लेकर 1996 तक BCCI के 23वें प्रेसिडेंट रहे. इससे पहले वे भारत के 7वें राष्ट्रपति रहे ज्ञानी जैल सिंह के स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे. 

इंद्रजीत बिंद्रा का सबसे बड़ा योगदान

इंद्रजीत बिंद्रा और जगमोहन डालमिया की वजह से BCCI फाइनेंसियल तौर पर ज्यादा मजबूत बन पाया. भारत को 1987 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दिलाने का क्रेडिट भी बिंद्रा और डालमिया को दिया जाता है. लगातार 3 एडिशन के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड से बाहर की गई थी. डालमिया और बिंद्रा ने सुनिश्चित किया कि 1987 ICC वनडे वर्ल्ड का आयोजन उपमहाद्वीप में कराया जाए. इससे ग्लोबल लेवल पर देश का स्थान ज्यादा मजबूत हुआ.

4 दशक तक क्रिकेट से जुड़ाव

क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का करियर 4 दशक लंबा रहा. वे साल 1978-2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे. वहां पर उन्होंने जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम किया. उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए, मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम का नाम 2015 में उनके सम्मान में आईएस बिंद्रा स्टेडियम रखा गया। आईएस बिंद्रा ने साल 1994 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसके बाद क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग पर दूरदर्शन की मोनोपॉली खत्म हुई. इससे ग्लोबल ब्रॉडकास्टर्स को लाने और भारत को खेल का सबसे बड़ा टेलीविजन मार्केट बनाने में आसानी हुई. इंडियन क्रिकेट टेलीविजन मार्केट खुलने से BCCI को दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बनने का भी रास्ता मिल गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST