<
Categories: देश

Republic Day 2026: मनोविज्ञान, विज्ञान और लोकतंत्र की कसौटी पर देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम

Republic Day 2026: दर्शन, विज्ञान और संविधान की नजर से सच्ची देशभक्ति क्या है? क्या आलोचना भी देशभक्ति हो सकती है, जानें सबकुछ

Republic Day 2026: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. और इस साल 2026 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. हर साल देश के प्रति प्रेम और गर्व महसूस होता है. लेकिन क्या हर साल हर व्यक्ति की देश भक्ति एक जैसी होती है. क्या देश प्रेम कुछ मायनों में अलग है? इसका जवाव आप मनोविज्ञान और दर्शन सामाजिक विज्ञान से ले सकते हैं.

देशभक्ति का विज्ञान और मनोविज्ञान

मनोवैज्ञानिक के मुताबिक देशभक्ति इंसान की पहचान से जुड़ी भावना के रूप में होता है. व्यक्ति स्वंय को राष्ट्र का हिस्सा मानता है जहां उसे अपनापन, सुरक्षा के साथ गर्व महसूस होता है. विज्ञान के आधार पर झंडा, राष्ट्रगान, भाषा लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ता हैं.

क्या सभी प्रकार की देशभक्ति एक जैसी होती है?

दार्शनिक स्टीफन नाथनसन 1997 ने देशभक्ति को चार मूल घटकों की पहचान की है. जिसमें,पहला व्यकिति को अपने देश से परिवार की तरह भावनात्मक जुड़ाव होता है. दूसरे में व्यक्ति स्वंय को देश के इतिहास, सांसकृतिक इत्यादि जैसे मुल्यों से जोड़ता है. तीसरे देशभक्ति में देश की चिंता शामिल है, जैसे देश की प्रगति, कल्याण और न्याय आदि. और चौथे देशभक्ति में व्यक्ति देश के लिए अपने हितों का त्याग करने के लिए तैयार रहता है.

देशभक्ति और राष्ट्रवाद क्या है?

यहां पर अगर हम बात करें तो देशभक्ति देश के प्रति प्रेम के साथ कार्यों का विरोध, सरकार का और उसके नितियों की आलोचना भी देशभक्ति के अंतर्गत है. वहीं अगर राष्ट्रवाद की ओर देखें तो देश को सबसे उपर मानने की भावन सर्वोपरी है. किसी भी तरह की आलोचना को देशभक्त द्वारा देशद्रोह समझने का खतरा रहता है. हमारे यहां लोकतांत्रिक समाज में अपने देश से प्रेम करते हुए उसे और अच्छा बनाने की कोशिश करना है. यहां हर चीज को आंख बंद करके सही मानने की प्रथा नहीं है.

गणतंत्र दिवस का संदेश क्या है?

गणतंत्र दिवस भारत के संविधान, लोकतंत्र और एकता का प्रतीक है. भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और उसी दिन से हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान बनाने में योगदान देने वालों का याद दिलाता है. आज के दिन सभी भारतवासियों के दिलों में दिशभक्ति की भावना के साथ देश से प्रेम करने की बात होती है.

Recent Posts

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST

बुलंदशहर में अनोखी प्रेम कहानी, 3 बच्चों की मां ने 13 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा; पति ने भी खींचे हाथ

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 14:12:17 IST

BCCI अंडर-19 टीम की संभावित खिलाड़ी नंदिनी की मौत से मचा हड़कंप, दो युवकों पर परेशान करने का आरोप; पुलिस हिरासत में आरोपी

BCCI U19 Cricketer Nandini Death: तेलंगाना के विकाराबाद में BCCI अंडर-19 टीम के लिए संभावित…

Last Updated: November 14, 2026 13:42:18 IST

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST