Asia Cup 2025: भारत और ओमान की टीमें 19 सितंबर, (शुक्रवार) को एक दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs OMAN
IND vs OMAN: एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ सुपर फ़ोर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने एशिया में अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में उसने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. ग्रुप ए में टीम इंडिया का आखिरी मैच अब ओमान से होगा. ओमान ने एक मैच खेला है, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में ओमान को पाकिस्तान ने 93 रनों से हराया था। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ओमान के खिलाफ मैच जीतकर सुपर फ़ोर में अपराजित रहना चाहेगी.
मनोज तिवारी समेत इन खिलाड़ियों ने किया भारत-पाक मैच का बॉयकॉट! जानिए किसने क्या कहा?
भारत और ओमान की टीमें 19 सितंबर, (शुक्रवार) को एक दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप ए में इंडिया, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें सम्मिलित हैं. भारत लगातार दो जीत के बाद 4 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत से 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. ओमान और यूएई की टीमें इस ग्रुप में जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं. भारत और ओमान के बीच खेला जाने वाला मैच एशिया कप ग्रुप का आखिरी मैच होगा। इसके बाद सुपर फोर राउंड शुरू होगा. सुपर फोर के मैच 20 सितंबर से खेले जाएँगे.
भारत ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, जबकि ओमान की टीम भारत से भिड़ने से पहले 15 सितंबर को अपने दूसरे मैच में यूएई से भिड़ेगी. भारत एशिया कप ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार है. टीम इंडिया 8 बार यह ट्रॉफी जीत चुकी है। वह मौजूदा चैंपियन है। भारत इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है. बता दें, इस बार एशिया कप में आठ टीमें भाग ले रही हैं.
बता दें, ओमान की टीम पहली बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है. उनकी टीम में अधिकतर खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं. ओमान की टीम भारत के खिलाफ क्या कमाल कर पाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन भारतीय टीम की लय को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि भारत ने यूएई की टीम को 27 गेंदों के अंदर ही हरा दिया.
भारत एक बार कर चुका एशिया कप का Boycott, इंडियन टीम ने कब नहीं लिया था हिस्सा? जानिए
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…