<

महिला ने अपनी पड़ोसन को क्यों उतारा मौत के घाट? वजह जान चौंक जाएंगे

Lakhimpur Kheri Murder Case: लखीमपुर खीरी से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई हैं, जहां महिला ने अपनी पड़ोसन की हत्या कर दी.

Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना पढुआ क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोस की महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद हत्यारोपी महिला स्वयं थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहनता से जांच जारी है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात प्रेम नगर इलाके में हुई. मृतक महिला और आरोपी महिला इंद्रावती पड़ोस में रहती थी. इंद्रावती को शक था कि उसका पति लाल बहादुर, मृतक महिला के साथ अवैध संबंध में था. इसी शक के चलते इंद्रावती ने पड़ोस की महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद मृतका का शव गाँव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया.

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई. थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव पर कई जगहों पर गहरे घाव के निशान पाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है.

मृतक के परिजनों का दर्द

मृतक महिला के पति रामसुधार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पड़ोस की रहने वाली इंद्रावती ने उसे शक के आधार पर मार डाला. रामसुधार ने कहा कि मेरी पत्नी की मौत से हमारी दुनिया उजड़ गई है. हत्यारोपी महिला को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST